मोतिहारी जागरूकता अभियान के तहत बैठक का आयोजित 

मोतिहारी जागरूकता अभियान के तहत बैठक का आयोजित 

प्रमोद कुमार 


मोतिहारी,पू०च०।
सिटीजन फोरम ऑफ मोतिहारी के द्वारा संचालित समाधान केंद्र में रविवार को, संध्याकाल महिलाओं के सशक्तिकरण, उनके संदर्भ में विभिन्न कानूनी प्रावधानों एवं आर्थिक मदद के संदर्भ में, जागरूकता अभियान के तहत एक बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता फोरम अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार जालान ने की। संचालन समाधान केंद्र की संयोजिका बिन्टी शर्मा ने किया।इस बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित समाजसेवी डॉक्टर हिना चंद्रा ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण एवं विकास के संदर्भ में अफवाह फैलाये जाते हैं, ताकि उनके शक्ति को नियंत्रित किया जा सके। उन्होंने जिला मुख्यालय से महिलाओं के संदर्भ में प्रारंभ किए जा रहे इस कार्यक्रम को प्रखंड और ग्रामीण स्तर तक पहुंचाने का सुझाव दिया।

विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित सुप्रसिद्ध समाजसेवी महिला नेत्री सरला अग्रवाल ने आह्वान किया कि इस परिचर्चा एवं जानकारी को प्रसारित किया जाना चाहिए एवं विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाना चाहिए।मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्षा कविता अग्रवाल ने महिलाओं के संदर्भ में विभिन्न प्रावधानों की जानकारी देने के लिए सिटीजन फोरम की प्रशंसा करते हुए इस बात पर बल दिया कि इन कानून का गलत इस्तेमाल ना हो।सभी संगठनों को इसका भी ध्यान रखना होगा।

जागृति फाउंडेशन एवं महिला सेवा संगठन की प्रणेता प्रोफेसर बबीता श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं को अपनी मानसिकता को बदलना होगा, यह वर्तमान समय की मांग है और हम सबको इस हेतु एक फोरम पर आना पड़ेगा।फोरम अध्यक्ष वीरेंद्र जालान ने सभी महिला संगठन के पदाधिकारियों को इस संदर्भ में प्रोत्साहित करते हुए विभिन्न जानकारियों के प्रपत्र एवं कानूनों की फाइल अलग-अलग उपलब्ध कराई ताकि अध्ययन करके वह अपने संगठन के सदस्यों को जागरुक कर सके।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए सरला अग्रवाल के नेतृत्व में एक उप समिति बनाई गई जो महिलाओं के जागृति एवं उनके प्रोत्साहन के लिए आगे की योजना का निर्माण करेगा, इसमें उनके सहायक के रूप में कविता अग्रवाल रहेंगी। सिटीजन फोरम योजना निर्माण में हर तरह से सहायक सिद्ध होगा। समाधान केंद्र के प्रभारी बिन्टी शर्मा के धन्यवाद ज्ञापन के पश्चात बैठक स्थगित की गई।

इस बैठक में उपरोक्त वर्णित जागरूक महिला पदाधिकारियों के अतिरिक्त, मारवाड़ी महिला मंच की सचिव कंचन राजगड़ीया, ललिता राजगड़ीया, महिला सशक्तिकरण मोर्चा की जिला सचिव, सुलेखा तिवारी ,वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुंद तिवारी ,राजन गुप्ता, अनुराग राज ,सतीश टंडन, परवेज इकबाल उपस्थित रहे।