नगदाहा नदी तट के किनारे  योगाभ्यास कार्यक्रम का हुआ आयोजन

नगदाहा नदी तट के किनारे  योगाभ्यास कार्यक्रम का हुआ आयोजन

नगदाहा नदी तट के किनारे  योगाभ्यास कार्यक्रम का हुआ आयोजन

शशांक मणि त्रिपाठी

मोतिहारी,पू०च०। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन नगदाहा घाट पर आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय वन्यजीव संस्थान नमामि गंगे योजना द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया।

वही गंगा प्रहरी रवि कांत मणि त्रिपाठी ने बताया कि यह आयोजन लोगों को जागरूक करने और स्वस्थ रहने के लिए  योग के महत्व को बताने के लिए किया गया है। वही मनुष्य को दीर्घायु उत्तम काया पाने के लिए योगाभ्यास काफी आवश्यक है इसको करने से रोगों से मुक्ति शरीर स्वस्थ रहता है। इसको सभी को करना चाहिए यह सभी के लिए लाभदायक है।

साथ ही बताया कि नमामि गंगे योजना के द्वारा गंडक नदी की साफ-सफाई किया जा रहा है जिससे गंडक नदी स्वक्ष बन सके। साथ ही बताया कि जलीय जीव  संरक्षण केंद्र नगदाहा जिससे जलीय जीव की सुरक्षा की जा सकेगी।

साथ ही बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास शिविर में विमलेदु पांडे, योग शिक्षक अंकित मिश्रा, राजा दुबे , इंद्रेश तिवारी,कृष्णा प्रसाद ,आदित्य त्रिपाठी ,शशी ठाकुर ,शंभू शाह, ओम प्रकाश भगत, मुन्ना प्रसाद, रामदेव महतो  गंगा प्रहरी और ग्रामीणों ने योग शिविर में भाग लिया तथा योग किया।