पर्यावरण एवं जल संरक्षण पर विचार संगोष्ठी का आयोजन

पर्यावरण एवं जल संरक्षण पर विचार संगोष्ठी का आयोजन

पर्यावरण एवं जल संरक्षण पर विचार संगोष्ठी का आयोजन


P9bihar news 


प्रमोद कुमार 
मोतिहारी।
महात्मा गाँधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में पर्यावरण एवं जल संरक्षण पर रविवार शाम एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य वक्ता के रूप में जाकिर हुसैन महाविद्यालय की प्राध्यापक प्रोo (डॉ o)स्मिता सुंदरम् एवं विशिष्ट अतिथि सुधांशु मिश्र, संयोजक,पर्यावरण संरक्षण गतिविधि, बिहार और अध्यक्ष के रूप में प्रोo सुनील कुमार श्रीवास्तव , डायरेक्टर रिसर्च,  महात्मा गाँधी केंद्रीय विश्वविद्यालय थे।

प्रोo स्मिता सुंदरम्  ने आज पर्यावरण सम्बंधित विषयो पर विचार व्यक्त करते हुए बताया की पर्यावरण को बचाना आज विश्व के लिए चुनौती बनी हुई है। इसको बचाने में अहम भूमिका समाज और घर की माताओ की हो सकती है। सुधांशु मिश्र  ने बताया  की आज पेड़, पानी और पॉलीथिन को संरक्षण करते हुए समाज व राष्ट्र को इस चिंता से मुक्त किया जा सकता है।

प्रोo सुनील कुमार श्रीवास्तव ने अपने वक्तव्य में बताया की कचरों का सही निष्पादन और प्रकृति के प्रति अपने नैतिक धर्म का पालन करना अति आवश्यक है।यह  परिचर्चा जूलोजी विभाग,महात्मा गाँधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि, मोतिहारी के संयुक्त प्रयास का नतीजा रहा।मंच संचालन डॉ अमित रंजन एवं धन्यवाद ज्ञापन योगी शैलेन्द्र कुमार गिरि ने किया।

मौके पर श्री अनिल मिश्रा, डॉ हेमंत कुमार, जीतेन्द्र त्रिपाठी, रविशंकर वर्मा, मनोज क्याल, मदनाकर कुमार, विजय कुमार हिमांशु श्रीवास्तव, नवनीत गिरि, मनोरंजन कुमार, धनंजय कुमार, राजीव कुमार, अलोक चंद्र, नरोत्तम कुमार, आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।