युवा ब्राह्मण चेतना मंच की मशरक इकाई के गठन हेतु आम सभा का आयोजन

युवा ब्राह्मण चेतना मंच की मशरक इकाई के गठन हेतु आम सभा का आयोजन

प्रितम सिंह

मशरक सारण :- मशरक प्रखंड इकाई के संरक्षक पं.मनोज तिवारी, प्रखण्ड अध्यक्ष पं. अवधेश तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश रंजन ओझा,उपाध्यक्ष पं. राम नरेश पाण्डेय, पवन कुमार उपाध्याय महासचिव पं. सतेंद्र पाण्डेय, नीरज मिश्र, सचिव पं. विन्देस्वर पांडेय, राजू पांडेय,कोषाध्यक्ष पप्पू तिवारी, प्रीतम पांडेय, प्रवक्ता पं. रामजन्म त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी दीपक तिवारी को चुना गया।

सभा के अंत में जिलाध्यक्ष मनीष पाण्डेय एवं मंच के सदस्य पं.रंगनाथ शांडिल्य ने धन्यवाद ज्ञापन किया और नव नियुक्त पदाधिकारियो को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर जिलाप्रवक्ता आशुतोष वत्स, राम नरेश ओझा, रंजन उपाध्याय, नीरज मिश्र, संदीप बाबा, वकील जी, रमाकांत तिवारी सहित कई ब्राह्मण उपस्थित हुए।

युवा ब्राह्मण चेतना मंच की मशरख प्रखंड इकाई के गठन हेतु एक आम सभा का आयोजन रविवार को डुमरसन स्थित शिव मंदिर परिसर में किया गया। सभा की शुरुआत मंत्रोच्चार के साथ हुई।सभा में उपस्थित जिला महासचिव दिवाकर मिश्र ने सभा को संबोधित करते हुए मंच का परिचय एवं मंच द्वारा किये जा रहे कार्यो, योजनाओं के बारे में सबको बताया।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पं. श्याम सुंदर मिश्र ने महामना के सूत्र वाक्य संघे शक्ति कली युगे को आत्मसात कर ब्राह्मणों को संगठित रूप से कार्य करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि हम सभी को एकजुट होकर अपने भाइयों की मदद के लिए आगे आना होगा। जिला सचिव सुकेश त्रिवेदी एवं जिला कोषाध्यक्ष मुन्ना पाठक ने भी ब्राह्मणों के उपर हो रहे अत्याचारों पर आवाज उठाते हुए सशक्त होने की अपील की। इसके पश्चात  का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।