मिशन अन्नपूर्णा रसोई कार्यक्रम के तहत निशुल्क भोजन वितरण

मिशन अन्नपूर्णा रसोई कार्यक्रम के तहत निशुल्क भोजन वितरण

मिशन अन्नपूर्णा रसोई कार्यक्रम के तहत निशुल्क भोजन वितरण

P9bihar news 


प्रमोद कुमार 
मोतिहारी,पू०च०।
झमाझम बारिश में देवराहा बाबा गुरुकुल आश्रम सेवा परिषद और सीतादेवी ओंकारनाथ जालान सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में मिशन अन्नपूर्णा रसोई कार्यक्रम के तहत निशुल्क भोजन वितरण किया गया। वही 32 वे आयोजन पर बापूधाम रेलवे स्टेशन पर जरूरतमंदों की अप्रत्याशित भीड़ उमड़ी। सीतादेवी ओंकारनाथ जालान सेवा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष विनोद जालान गुरुकुल आश्रम के सचिव डॉ जय गोविंद प्रसाद अध्यक्ष विनय कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से भोजन वितरण कर 32 वे अन्नपूर्णा रसोई का शुभारंभ किया।

मौके पर आजीवन सहयोगी विनोद जालान ने कहा कि भोजन दान दूसरों को जीवन देने का अवसर  है।सभी कार्य ईश्वर करते हैं हम लोग ईश्वर के सेवक मात्र हैं। नर सेवा नारायण सेवा के रूप में लगातार यह कार्यक्रम चलता रहेगा। वही आश्रम सचिव डॉ जय गोविंद प्रसाद ने कहा कि भोजन दान सर्वोत्तम दान है। क्योंकि इससे भूखे व्यक्ति को भोजन करने के बाद आत्मिक संतुष्टि मिलती है।

मिशन अन्नपूर्णा रसोई के संचालक सामाजिक कार्यकर्ता राम भजन ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर रिक्शा चालक ठेला चालक मजदूरी करने वाले व्यक्ति यात्रियों को अब अन्नपूर्णा रसोई का समय पर रहता है। इंतजार और स्टॉल  लगते ही जरूरतमंदों की स्वत: लाइन में खड़े होकर लोग भोजन करते हैं और उनके चेहरे पर जो खुशी झलकती है।

उससे सभी कार्यकर्ता को एक आत्मिक संतुष्टि मिलती है और  कार्यक्रम का उद्देश्य सफल हो जाता है। लगातार कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष विनय कुमार शर्मा युवा सामाजिक कार्यकर्ता बिकी कुमार गुड्डू कुमार त्रिपुरारी उपाध्याय पप्पू कुमार आदि लोग लगे हुए हैं।