मानसिक रोगी मुख्यमंत्री नीतीश का पुतला दहन इलाज की जरूरत:- महिला मोर्चा भाजपा

मानसिक रोगी मुख्यमंत्री नीतीश का पुतला दहन इलाज की जरूरत:- महिला मोर्चा भाजपा

मानसिक रोगी मुख्यमंत्री नीतीश का पुतला दहन इलाज की जरूरत:- महिला मोर्चा भाजपा

P9bihar news 

सत्येन्द्र कुमार शर्मा

सारण:--  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मानसिक रोगी हो चुके हैं। ममता मिश्रा ने पुतला दहन के दौरान कही।आज नितीश कुमार द्वारा महिलाओं पर की गई अभद्र अश्लील अनैतिक टिप्पणी के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्षा ममता मिश्रा के नेतृत्व में छपरा नगर की सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया।

मौके पर महिलाओं ने कहा कि बिहार विधानसभा में जिस तरह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के खिलाफ जो अश्लील टिप्पणी की वह निंदनीय है।ऐसे में मानसिक दिवालियापन के शिकार मानसिक रोगी नितीश कुमार का इलाज पागलखाने में कराने की आवश्यकता है।

नितीश कुमार का नैतिक पतन हो चुका है। वह जिस तरह से बयान दिए हैं क्या अपनी बहन और मां के प्रति भी उनकी ऐसी ही सोच है। ऐसे गंदी सोच रखने वाले मुख्यमंत्री को बिहार की गद्दी पर बैठने का कोई नैतिक अधिकार नहीं हैं ।नितीश कुमार का मानसिक दिवालियापन हो चुका है।

आज के पुतला दहन कार्यक्रम में  जिला उपाध्यक्ष गायत्री देवी, होनी देवी,चंदा देवी,उषा देवी ,लवली देवी,संगीता देवी जिला अध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह, महामंत्री विवेक सिंह,जिला भाजपा मुख्य प्रवक्ता धर्मेन्द्र सिंह चौहान ,अभय सिंह,अनूप यादव , सहित दर्जनों महिला कार्यकर्ता मौके पर शामिल हुए।