आर्य समाज में अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर त्रिदिवसीय योग शिविर का आयोजन संपन्न

आर्य समाज में अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर त्रिदिवसीय योग शिविर का आयोजन संपन्न

आर्य समाज में अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर त्रिदिवसीय योग शिविर का आयोजन संपन्न

P9bihar news 


प्रमोद कुमार शर्मा 
मोतिहारीl 
21 जून 2024 दिन शुक्रवार को प्रातः5:30 बजे से स्थानीय आर्य समाज मंदिर के सभागार में योग शिविर लगाया गया।जिसमें बड़ी संख्या में नागर के  नर~ नारियों ने भाग लिया। इस शिविर का संचालन समाज के पुरोहित अवधेश आर्य ने योग शिक्षक के रूप में किए।इस अवसर पर समाज के उप प्रधान देवेश चंद्र आर्य राजकिशोर सिन्हा आर्य, मीरा आर्या ,

अनीता आर्या,  रंजना आर्या, प्रतिभा आर्या पुतुल सिन्हा सत्यनारायण ठाकुर आर्य, प्रतीक आर्य, आनंद आर्य,अमर आर्य,प्रियांशु आर्या ,दीपक कुमार आर्य, शिव किशोर सिंह , पुण्यदेव प्रसाद यादव,आदि सैकड़ो वरिष्ठ जन एवम बच्चे उपस्थित रहे।आर्यसमाज के कोषाध्यक्ष राजबल्लभ प्रसाद आर्य ने अपना भावना प्रकट हुए योग में अपने अनुभव को व्यक्त किए।

मंत्री डॉक्टर मनीष प्रसाद आर्या ने आगे भी योग शिविर निरंतर चलता रहे इसके लिए अपनी विचार प्रकट की।वही पर उपस्थित आर्य समाज के प्रधान विनोद कुमार आर्य ने योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सबको धन्यवाद और योग दिवस की  बधाई दिए।अंत में शांति पाठ के बाद शिविर का समापन किया गया।