जाली नोटों के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

जाली नोटों के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

जाली नोटों के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

P9bihar news 


प्रमोद कुमार 
मोतिहारी,पू०च०।
मोतिहारी पुलिस को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है। बताते चलें कि गुप्त सूचना के प्राप्त हुआ कि भारतीय जाली नोट तस्कर द्वारा छतौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत भारतीय जाली नोट का बड़ा खेप लेकर आने वाला है। वही त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी कर आठ लाख रुपया और चार तस्कर गिरफ्तार किया गया है। वही पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने प्रेस को संबोधित करते हुए बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि भारतीय जाली नोट का खेत मोतिहारी आने वाला है

वही पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश में एक विशेष टीम का गठन किया गया तथा गठित टीम द्वारा तकनीकी एवं अन्य स्रोतों से आसूचना एकत्रित करते हुए छतौनी थाना अंतर्गत गुप्ता मीट हाउस के पास छापामारी करते हुए आठ लाख जाली नोट देसी कट्टा और गोली के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया। वही गिरफ्तार तस्कर का नाम संदीप साहनी चिंतामनपुर थाना पिपरा राजेश कुमार बेदीबन मधुबन थाना पिपरा दीपक कुमार परसौनी तैयब थाना शिवहर सुबोध कुमार कोठिया थाना शिवहर  बताया जा रहा है ।

वही छतौनी थाना मे कांड संख्या 375/22 केस दर्ज किया गया है। वही गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ के दौरान बताया गया कि पिपरा थाना अंतर्गत पिपरा ओवरब्रिज के पास साइबर कैप भारतीय जाली नोट का छपाई किया जाता था और कलर प्रिंटर से प्रिंट कर के बिहार के अलग-अलग जिलों में दो  लाख असली भारतीय नोट के बदले 5 लाख भारतीय जाली नोट दिया जाता था। वही गिरफ्तार अपराधी के पास से भारतीय जाली नोट आठ लाख रुपये भारतीय जाली नोट छापने वाला प्रिंटिंग मशीन भारतीय जाली नोट बनाने वाला पेपर तीन बंडल लैपटॉप एक मोटरसाइकिल दो देसी कट्टा एक गोली एक बरामद किया गया है।

वही छापामारी टीम में सदर डीएसपी अरुण कुमार गुप्ता छतौनी इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान तकनीकी शाखा मनीष कुमार पिपरा कोठी थानाध्यक्ष मनोज कुमार  छतौनी थाना अंजन कुमार सिंह एवं सिपाही मुन्ना कुमार कुमार चिरंजीवी नित्यानंद दुबे सभी तकनीकी शाखा और छतौनी थाना से चंदन कुमार पप्पू कुमार सिपाही मौजूद थे।