भोजन दान से बढ़कर कोई दान नहीं पुतुल  सिन्हा

भोजन दान से बढ़कर कोई दान नहीं पुतुल  सिन्हा

एक थाली खुशियों वाली

प्रमोद कुमार 


मोतिहारी,पू०च०।
बढे महिलाओं के हाथ जरूरतमंदों को मिला भोजन तो खिल उठे चेहरे ! देवराहा बाबा गुरुकुल आश्रम सेवा परिषद और सीता देवी ओंकारनाथ जालान के संयुक्त तत्वाधान में प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाले अन्नपूर्णा रसोई एक थाली खुशियों वाली कि आज 12 वीं सेवा सदर अस्पताल के प्रांगण में आयोजित की गई।

आज के भोजन वितरण की सेवा जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष  मीना मिश्रा के द्वारा किया गया। मीना मिश्रा ने संस्था द्वारा चलाए जा रहे हैं भोजन वितरण कार्यक्रम की सराहना की उन्होंने बताया कि फेसबुक पर इस सेवा को देखने के बाद आज संस्था के लोगों से संपर्क कर कार्यक्रम से जुड़कर सेवा देने का सौभाग्य मिला जो बहुत ही अच्छा लगा।

इनरव्हील क्लब की सदस्य पुतुल सिन्हा उषा श्रीवास्तव अंजू श्रीवास्तव ने मरीजों उनके परिजनों और जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण कर शुभारंभ किया। क्लब की सदस्य पुतुल सिन्हा ने कहा कि कार्यक्रम में भाग लेकर आत्म संतुष्टि की प्राप्ति हुई जरूरतमंदों के बीच भोजन दान से बढ़कर कोई दान नहीं है

कार्यक्रम को सफल बनाने में आश्रम अध्यक्ष विनायक कुमार शर्मा कार्यक्रम संयोजक राम भजन नागरिक मंच के आलोक शर्मा विनोद कुमार रविंद्र कुमार विक्की कुमार शशि भूषण कुमार सुधीर कुमार आशीष कुमार उपस्थित रहे।