पारिवारिक आहार विविधता अभियान 2022 में सम्मानित हुईं जीविका दीदियां

पारिवारिक आहार विविधता अभियान 2022 में सम्मानित हुईं जीविका दीदियां

पारिवारिक आहार विविधता अभियान 2022 में सम्मानित हुईं जीविका दीदियां

P9bihar news 


प्रमोद कुमार 
मुजफ्फरपुर।
जिला परियोजना समन्वयन इकाई, मुजफ्फरपुर द्वारा बुधवार को पारिवारिक आहार विविधता अभियान 2022 का सम्मान सह पुरस्कार समारोह मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला परियोजना प्रबंधक अनिशा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। जिले में पारिवारिक आहार विविधिता अभियान की शुरुआत 26 मार्च 2022 को जिला स्तर से की गयी थी।

इस कार्यक्रम में जीविका से जुड़े परिवारों को जिसमें गर्भवती महिला, धात्री माता (0-6 माह) एवं 6-23 माह के बच्चों की माताओं की सूची तैयार कर उनको पारिवारिक खाद्य विविधता के बारे में अलग-अलग माध्यमों से जानकारी उपलब्ध करारना और व्यवहार में परिवर्तन लाना था।जिले में इस कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 80 हजार 891 लाभार्थियों को चिन्हित किया गया था,

जिसमें 77 हजार 275 लाभार्थियों का गृह भ्रमण किया गया। इसके साथ ही जीविका के कुल 3 हजार 307 ग्राम संगठनों में खाद्य विविधता प्रदर्शनी के माध्यम से जागरूकता फैलाई गयी। जीविका के 2 हजार 814 ग्राम संगठनों से जुड़ी कुल 51 हजार 372 दीदियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से व्यवहार परिवर्तन से संबंधित वीडियो फिल्म “चटकारे जिंदगी के” दिखाया गया।

समापन कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले तीन संकुल स्तरीय संघ-संगम, फूलमाल एवं संजीवनी के साथ ही तीन एचएनएस-एमआरपी एवं तीन परियोजना कर्मी को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला स्तरीय प्रबंधक के साथ पीसीआई के प्रतिनिधि एवं समूह की दीदी उपस्थित थी।