मारुति नंदन महायज्ञ के वेदमंत्रोच्चार से भक्तिमय वातावरण

मारुति नंदन महायज्ञ के वेदमंत्रोच्चार से भक्तिमय वातावरण

सत्येन्द्र कुमार शर्मा

, सारण :- जिले के बनियापुर प्रखंड के सोहई गाजन पानी टंकी के नजदीक वेदमंत्रोच्चार के साथ मारुति नंदन महायज्ञ के आयोजन से आसपास के गांवों में भी भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।


मारुति नंदन महायाग का शुभारंभ 11फरवरी को भब्य कलशयात्रा के शुभारंभ से किया गया।उसके बाद कलश जलभरी एवं यज्ञ मंडप में कलश स्थापना किया गया।महायज्ञ 15 तक संचालित किया जाएगा।


महायज्ञ में भगवान हनुमान जी की प्रतिमा की अचल प्रतिष्ठा वेदमंत्रोच्चार से किया जाएगा।महायज्ञ के यज्ञाचार्य प्रशुराम मिश्रा,यज्ञ उपाचार्य संजय मिश्रा, विनोद मिश्रा, उपचारक संतोष पाण्डेय, कन्हैया पाण्डेय है

वहीं यजमान नागेंद्र गिरी, मणिन्द्र पाण्डेय, लालू राय, बिक्रमा राय, रामाधार साह सपत्नी द्वारा विधि विधान के साथ पूजन किया जा रहा है।महायज्ञ के यज्ञाधीश श्री-श्री 108 श्री केशवदास जी महाराज है।