बिहार की जनता नही करेगी माफ: मनीष दुबे

बिहार की जनता नही करेगी माफ: मनीष दुबे

बिहार की जनता नही करेगी माफ: मनीष दुबे

P9bihar news 


प्रकाश कुमार

रक्सौल,पू०च०।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रो. मनीष दुबे ने बिहार में हुए राजनीतिक परिवर्तन को लोकतंत्र और बिहार के लिए काला अध्याय बताया है बिहार सदैव देश को दिशा देने का कार्य किया है पर वर्तमान मुख्यमंत्री ने जनता जनादेश का अपमान  ही नहीं किया है बल्कि देश में उपहास का विषय बनाया श्री दुबे ने इस गठबंधन को सत्ता लोलुपता का पर्याय बताया उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार की जनता के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है

जिस व्यक्ति ने पलटू राम  कहा था उसी के साथ सत्ता पर काबिज हो गए भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व में जनता दल यूनाइटेड के कम सीटें होने के बावजूद नीतीश कुमार को दो-दो बार मुख्यमंत्री बनाया था 15 वर्षों तक चल रहे जंगलराज के विरुद्ध नीतीश कुमार के साथ भाजपा ने भी संघर्ष किया था पूरा बिहार त्राहि-त्राहि कर रहा था अभी नीतीश कुमार ने फिर से उसी जंगल राज स्थापित करने वालों के साथ सरकार बनाई है

चुनाव में नरेंद्र मोदी के नाम पर चुनाव लड़ा गया एनडीए गठबंधन ने नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट दिया और बिना जनता से राय लिए नीतीश कुमार आरजेडी के साथ सरकार बना लिए हैं पूरे बिहार की जनता आज अपने को ठगा महसूस कर रही है समय आने पर जनता नीतीश कुमार को सबक सिखाएगी।