परिवार नियोजन के साधन अपनाएँ, जीवन में खुशहाली लाएँ 

परिवार नियोजन के साधन अपनाएँ, जीवन में खुशहाली लाएँ 

परिवार नियोजन के साधन अपनाएँ, जीवन में खुशहाली लाएँ 

P9bihar news 

प्रमोद कुमार 
सीतामढ़ी।
परिवार नियोजन के नोडल अधिकारी डॉ सुनील कुमार सिन्हा ने अप्रैल 2021 से मार्च 2022 तक परिवार नियोजन के रिकॉर्ड 2116  ऑपरेशन कर फिर नया कीर्तिमान बनाया है। वर्ष 2020 में भी डॉ सुनील ने परिवार नियोजन से संबंधित 1780 ऑपरेशन किए थे। उन्होंने यह उपलब्धि कोविड काल के बावजूद हासिल की।

इस दौरान वे खुद कोविड से संक्रमित भी हो गए। इस उपलब्धि के लिए क्षेत्रीय अपर निदेशक (स्वास्थ्य सेवाएं), मुजफ्फरपुर समेत जिला स्तर पर डीएम एवं सिविल सर्जन से पुरस्कृत हो चुके हैं।डॉ. सुनील कुमार सिन्हा ने कहा कि खुशहाल परिवार के लिए परिवार नियोजन के साधन अपनाने की जरूरत है।

अभी जिलेभर में जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा चल रहा है। ऐसे में महिलाएं और पुरूष अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर परिवार नियोजन के साधन चुन सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिले की महिलाएं आगे बढ़ रहीं हैं। परिवार नियोजन के स्थायी और अस्थायी दोनों साधनों को अपनाने में उनकी दिलचस्पी बढ़ी है। जिले में कई ऐसे दंपति हैं, जो स्वयं परिवार नियोजन अपना कर दूसरों के लिए नजीर बन चुके हैं।

इन लोगों ने छोटे परिवार की महत्ता को खुद समझा और बास्केट ऑफ चॉइस से मनपसंद साधन का चुनाव किया। डॉ. सुनील कुमार सिन्हा ने कहा कि परिवार नियोजन के स्थायी और अस्थायी साधन अपनाकर लोग समाज और परिवार में खुशहाली ला सकते हैं।

परिवार नियोजन को लेकर लोगों को बिना किसी भेदभाव के आगे आना चाहिए।  स्वास्थ्य विभाग परिवार नियोजन को बढ़ावा देने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने के मामले में जिला बेहतर प्रदर्शन कर रहा है।