6250 लीटर अर्द्ध निर्मित शराब विनष्ट 29 भट्ठियां ध्वस्त 1026 लीटर शराब जप्त 91 अभियुक्त गिरफ्तार

6250 लीटर अर्द्ध निर्मित शराब विनष्ट 29 भट्ठियां ध्वस्त 1026 लीटर शराब जप्त 91 अभियुक्त गिरफ्तार

6250 लीटर अर्द्ध निर्मित शराब विनष्ट 29 भट्ठियां ध्वस्त 1026 लीटर शराब जप्त 91 अभियुक्त गिरफ्तार

P9bihar news 


सत्येन्द्र कुमार शर्मा,

सारण :-  जिलान्तर्गत पिछले 48 घंटों में विशेष अभियान चलाकर कुल 91 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
इस दौरान हत्या के कांड में 09 , हत्या के प्रयास के कांड में 09 , महिला उत्पीड़न में 02 , अनु0 जाति / जनजाति के कांड में 04 , पुलिस पर हमला के कांड में 01 , जालसाजी के कांड में 01 , आर्म्स अधि0 के कांड में 02 , एवं मद्यनिषेध अधि0 के कांड में 48 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 1026 लीटर शराब जप्त किया गया।


पिछले 48 घंटों में विशेष अभियान चलाकर 29 शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर लगभग 6250 लीटर अर्धनिर्मित शराब विनष्ट किया गया। पुलिस अधीक्षक, सारण,संतोष कुमार द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक के मद्देनजर असमाजिक तत्वों  अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी एवं शराब के सेवन  बिक्री भंडारण  निर्माण  परिवहन आदि पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक -22.07.2022 एवं 23.07.2022 को विशेष अभियान चलाकर कुल 91 ( इक्यानवे ) अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मोटरसाईकिल - 02 , कार -01 , समरसेबुल मोटर 01 , मोबाईल -01 एवं 1026 लीटर शराब जप्त किया गया।

पिछले 48 घंटो में विशेष अभियान चलाकर कुल 29 शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर लगभग 6250 लीटर पाश / अर्ध निर्मित शराब विनष्ट किया गया। अन्य गिरफ्तारी एवं बरामदगी निम्न प्रकार है : 

 गिरफ्तारी एवं बरामदगी

 1. कुल गिरफतारी : 91
2. मद्य निषेध के कांडों में गिरफतारी : 48
3. अपराध के मुख्य शीर्ष के कांडों मे गिरफतारी : 28
4. जप्त शराब : 1026 लीटर
5. शराब भट्ठी ध्वस्तः 29
6. अन्य जप्तः मोटरसाईकिल - 02 , कार -01 , समरसेबुल मोटर -01 , मोबाईल -01।
7. वाहन चेकिंग जुर्माना : 1,33,500 / - रूपया ।


                 दिनांक 22.07.2022 को मॉझी थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर मझनपुरा रेलवे स्टेशन के पास से छापामारी कर 203 लीटर विदेशी शराब एवं 01 कार जप्त कर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
                 दिनांक- 22.07.2022 को दरियापुर थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम दरिहारा भुआल से छापामारी कर 300 लीटर देशी शराब जप्त किया गया। 


                 दिनांक -23.07.2022 को भगवानबाजार थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम ब्रह्मपुर तीन मोहानी से छापामारी कर 70 लीटर देशी शराब एवं 01 मोटरसाईकिल जप्त कर 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। 


                 आपराधिक घटनाओं के रोकथाम , संवेदनशील संस्थाओं , ज्वेलरी शॉप , पेट्रोल पम्प , बैंक , ए0 टी0 एम0 आदि की प्रभावी सुरक्षा हेतु गश्ती सम्पूर्ण जिले में की जा रही है। साथ ही जिलान्तर्गत असमाजिक तत्वों  अपराधकर्मियों की गिरफतारी एवं शराब के सेवन  बिक्री भंडारण  निर्माण  परिवहन आदि पर पूर्णरूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हेतु सारण पुलिस द्वारा इसी प्रकार आगे भी लगातार कार्रवाई की जाती रहेगी।