29 पुलिस पदाधिकारियों को  किया गया प्रतिनियुक्त

29 पुलिस पदाधिकारियों को  किया गया प्रतिनियुक्त

रिपोर्टर नीतीश कुमार

मोतिहारी,पू०च०।

पुलिस अधीक्षक डा. कुमार आशीष द्वारा तुरकौलिया में मिथिलेश कुमार एवं महुआवा में मनोरंजन कुमार चौधरी की नए थानाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति की गई है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से वस्तुनिष्ठ मापदंडों के आधार पर एक पारदर्शी एवं नवोत्कृष्ट प्रक्रिया के तहत नए थानाध्यक्षों नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही जिले के विभिन्न थानों में 29 पुलिस पदाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।


उल्लेखनीय है कि जिले के विभिन्न थानाध्यक्ष एवं पुलिस पदाधिकारियों की कार्यक्षमता एवं कार्यकुशलता की सतत अनुश्रवण की जा रही है तथा सशक्त पुलिसिंग के स्तर पर खरा न उतरने वाले थानाध्यक्ष एवं पुलिस पदाधिकारियों को अविलंब हटाया जायेगा।