महिलाओं के हक व हिस्सेदारी के लिए होगा ध्वजारोहण

महिलाओं के हक व हिस्सेदारी के लिए होगा ध्वजारोहण

महिलाओं के हक व हिस्सेदारी के लिए होगा ध्वजारोहण

P9bihar news 


प्रमोद कुमार 
मोतिहारी।जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्वी चम्पारण युवा कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे सुपर शक्ति सी  कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बिट्टू यादव ने कहा के भारतीय युवा कांग्रेस ने देश भर में महिला सशक्तिकरण हेतु सुपर शक्ति सी कार्यक्रम की शुरुआत की है।

जिसके अंतर्गत देश भर में प्रदेश स्तर, जिला स्तर वा विधानसभा स्तर पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पे महिलाओं द्वारा अपने हक व हिस्सेदारी को सुनिश्चित करने हेतु ध्वजारोहण किया जाएगा।


इस कार्यक्रम के तहत देश भर में महिलाओं को शक्ति क्लब में जोड़ने का काम किया जाएगा, जो ये सुनिश्चित करेगी के अपने पसंदीदा छेत्र में आगे बढ़ने की चाह रखने वाली महिलाओं की मदद की जा सके।आगे उन्होंने कहा के भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास व प्रदेश अध्यक्ष गरीब दास महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु हमेशा प्रयासरत रहते हैं।

कांग्रेस पार्टी द्वारा महिलाओं को मजबूती प्रदान करने हेतु अपने संगठन में 33% आरक्षण प्रदान किया गया है और इसी दिशा में युवा कांग्रेस द्वारा सुपर शक्ति शी प्रोग्राम को देशभर में लागू किया जा रहा है।

उक्त अवसर पे युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव इफ्तेखार खान, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष आशीष कुमार, आमिर जावेद, दिलनवाज रशीद,बजेंद्र तिवारी,रंजीत यादव मोहम्मद एकराम,विक्रांत सिंह निशिकांत सिंह सहित कई अन्य उपस्थित थें।