लता मंगेशकर के निधन पर मशरक में विभिन्न समाजसेवी व दलों द्वारा श्रद्धांजलि

लता मंगेशकर के निधन पर मशरक में विभिन्न समाजसेवी व दलों द्वारा श्रद्धांजलि

प्रितम सिंह

, मशरक सारण :- भारत ने अपने एक सबसे अमूल्य रत्न को खो दिया है। भारत रत्न लता मंगेश्कर के निधन पर मशरक में विभिन्न दलों के कार्यक्रताओं द्वारा अलग- अलग शोक सभा का आयोजन किया गया। उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

साथ ही सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रर्थना की।और उनके अमर “ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आँख में भर लो पानी'' गीत को याद दिलाया गया।

 अनंत यात्रा पर लता दी, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, उन्हें शत शत नमन व विनम्र श्रद्धांजलि : "डाॅ पीके परमार"

 लता मंगेशकर के निधन से देश को हुआ अपूरणीय क्षति : बिकेश कुमार सिंह "अध्यक्ष" भाजयुमो, मशरक उतरी मंडल

  स्वर कोकिला और भारत रत्न लता मंगेशकर जी के निधन पर उन्हें शत शत नमन और भावपूर्ण श्रध्दांजलि- रविरंजन सिंह मंटू" जिला महामंत्री" भाजपा किसान मोर्चा, सारण

  ख्यात सूर साधिका भारत रत्न लता मंगेशकर को विनम्र श्रध्दांजलि : उमेश सिंह "अध्यक्ष" प्रखंड वार्ड सदस्य संघ मशरक

  शांत हुई स्वर सरस्वती, लता के निधन के बाद शोक में डुबा देश, दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित, लता कहलाती थी स्वर कोकिला, उन्हें श्रध्दांजलि : योगेन्द्र प्रसाद, पूर्व जिला पार्षद प्रतिनिधि मशरक*

  लता मंगेशकर की आवाज ने हर पीढी के जीवन को भारतीय संगीत की मिठास से सराबोर किया : युगलकिशोर सिंह "संचालक" सीबीएफ ईट उद्योग, चरिहारा (मशरक)

  महान गायिका लता मंगेशकर के निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुआ है। शत शत नमन, श्रध्दाॅजलि : कुमार रजनीश उर्फ झुन्ना पाण्डेय "विधान पार्षद ई. सच्चिदानंद राय के प्रतिनिधि" व भाजपा के वरिष्ठ नेता, मशरक