आजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर जीविका संग्रामपुर द्वारा निकाला गया तिरंगा यात्रा

आजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर जीविका संग्रामपुर द्वारा निकाला गया तिरंगा यात्रा

आजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर जीविका संग्रामपुर द्वारा निकाला गया तिरंगा यात्रा

P9bihar news 

प्रमोद कुमार 
मोतिहारी,पू०च०।
भारत के आजादी के 75 वे वर्षगाठ को अमृत महोत्सव के रुप मे मनाया जा रहा है।  इस उपलक्ष्य मे जीविका संग्रामपुर  द्वारा उतरी  बरियारिया पंचायत के बरियारिया गाँव मे तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी दृष्टि पाठक और जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक राकेश कुमार द्वारा किया गया। इसमें जीविका समूह की दीदियों ,जीविका कर्मी और कैडर द्वारा तिरंगा झंडा के साथ तिरंगा यात्रा निकाला गया।

इस यात्रा की शुरुआत झंडातोलन के साथ किया गया। साथ ही राष्ट्रगान गाया गया।झंडातोलन के उपरांत तिरंगा यात्रा की शुरुआत बरियारिया गाँव से शुरू होकर ब्लॉक गेट संग्रामपुर तक निकाली गई। इस यात्रा मे सभी जीविका दिदियो के बीच अपार उत्साह देखा गया। जीविका दिदियो और सभी लोगो के हाथ मे तिरंगा फहरा रहा था साथ ही नारों के साथ लोगो को जागरुक किया जा रहा था की वो अपने घरों में तिरंगा फहराए।इस मौके पर उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी दृष्टि पाठक द्वारा बताया गया कि  सरकार के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर  हर घर तिरंगा कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

इसी उपलक्ष्य मे आज जीविका के सहयोग से जीविका दिदियो और जीविका कर्मियों द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसका उदेश्य लोगो को इस कार्यक्रम के प्रति जागरुक करना है साथ ही साथ लोगो से अपील करना है कि सभी लोग अपने घरों मे तिरंगा फहराये।प्रखंड परियोजना प्रबंधक राकेश कुमार द्वारा बताया गया कि जीविका द्वारा हर गाँव मे तिरंगा यात्रा निकाल कर लोगो को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के प्रति जागरुक किया जा रहा है।

जीविका के अंतर्गत  सभी ग्राम संगठनो मे 13,14 & 15 अगस्त को झंडातोलान का आयोजन किया जाएगा। जीविका द्वारा हमेशा ही जागरूकता अभियान चलाकर सरकार की विभिन्न कार्यक्रमों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाता रहा है।इस मौके पर  देवेंद्र साह,राजन कुमार शर्मा, लव कुमार, कमलेश कुमार राय, संतोष  चौधरी, मुन्ना  शर्मा, राजेश्वर राम,कपीलदेव राम,  आदित कुमार मधुसुदन कुमार, अरमान अली राघवेंद्र कुमार , राजीव सिंह कलामुदिन अंसारी झूना कुमार  आशा देवी अनुप्रिया कुमारी आरती देवी  आदि उपस्थित थी।