प्रदेश अध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ के पद भर ग्रहण से कार्यकर्ताओ में हर्ष। 

प्रदेश अध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ के पद भर ग्रहण से कार्यकर्ताओ में हर्ष। 

रिपोर्टर अतुल कुमार

बेतिया। जिला जनता दल यूनाइटेड के जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद कुशवाहा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय प. चम्पारण के कर्पूरी सभागार भवन में प्रदेश अध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ डॉ अमरदीप को फूल माला एवं अंग वस्त्र से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया ।


उपस्थित सभी अतिथियो व कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी के मजबूती पर अपना अपना विचार व्यक्त किया गया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमरदीप द्वारा शिक्षा प्रकोष्ठ को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। ताकि मुख्यमंत्री बिहार नीतीश कुमार द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी कार्यों की जानकारी जन जन तक पहुंच सके, तभी हम अपनी पार्टी को मजबूत करने में कामयाब हो सकेंगे,

जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद कुशवाहा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री बिहार के कार्यकलापों को धरातल पर उतारने का आश्वासन दिया गया। उक्त मौके पर मुख्य प्रवक्ता देव नारायण राम द्वारा शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संगठन को सशक्त बनाने हेतु प्रदेश अध्यक्ष डा.अमरदीप से आग्रह किया गया।


प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमरदीप जी द्वारा जिला के सहयोग से शिक्षा प्रकोष्ठ का गठन कर सशक्त बनाने का भरोसा दिलाया गया। वही स्वागत एवं अभिनंदन बैठक में पूर्व आयोग सदस्य नंदकिशोर चौधरी, जिला के वरीय नेता  असलम खाँ हक्की, अशोक कुमार ओझा,

माधव सिंह पटेल, अवधेश तिवारी, विवेक कुमार बबलू, विजय गुप्ता, संजीव पटेल, नितेश कुमार सिंह, मनोज कुशवाहा, इंजीनियर सहमत अली, तुफैल अहमद, सुमित कुमार सिंह, साहिल रजा खान, विकास तिवारी, रजनीश कुमार पांडेय एवं दीपक कुमार, मोहित आदि उपस्थित रहे।