पुलिस उप-महानिरीक्षक द्वारा वृक्षारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ

पुलिस उप-महानिरीक्षक द्वारा वृक्षारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ

सत्येन्द्र कुमार शर्मा

सारण :- आज बिहार पुलिस सप्ताह 2022 के अवसर पर जिलास्तर पर पुलिस उप- महानिरीक्षक, सारण क्षेत्र के द्वारा पुलिस केन्द्र में वृक्षारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

जिसके बाद पुलिस अधीक्षक, सारण, पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) और तत्पश्चात पुलिस केंद्र में पदस्थापित अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी द्वारा वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। साथ ही आज सभी थाना/ओपी/प्रतिष्ठान में भी वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।


           थाना स्तर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया तथा जिला स्तर पर उन्हें दिनांक 28.02.22 को पुरस्कृत किया जाएगा।