जाली नोट को नेपाल से लाया जा रहा था

जाली नोट को नेपाल से लाया जा रहा था

जाली नोट को नेपाल से लाया जा रहा था

सवा दो लाख के जाली नोट और चरस के साथ 

P9bihar news 

प्रमोद कुमार 

मोतिहारी। पूर्वी चंपारण पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जाली नोट की एक बड़ी खेप पकड़ी है। गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई में दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। गाड़ी की तलाशी के दौरान पुलिस ने इन दोनों को जाली नोट की खेप के साथ धर दबोचा। पुलिस ने तस्करों के पास से लगभग सवा दो लाख के जाली नोट लगभग एक किलो चरस और एक मारुति कार बरामद किया है।

गिरफ्तार दोनों तस्कर सीतामढ़ी के रहने वाले हैं। दोनों तस्कर उजला रंग के मारुति कार से आते दिखे जिनकी तलाशी लेने पर जाली नोट और मादक पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस जाली नोट के लिंक को खंगालने के लिए तस्करों से पूछताछ कर रही है।एसपी कान्तेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जाली नोट और मादक पदार्थ की खेप नेपाल से लाए जाने की गुप्त सूचना मिली थी।

सूचना प्राप्त होने के बाद सभी थाने को अलर्ट कर दिया गया। पुलिस टीम ने छतौनी थाना क्षेत्र में छतौनी चौक से दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से दो लाख इक्कीस हजार के जाली नोट और एक किलो चार ग्राम चरस बरामद हुआ है. पूछताछ चल रही है।