प्रीत प्रभु से जोड़ रे मन" के संगीत प्रस्तुति से वातावरण भक्तिमय

प्रीत प्रभु से जोड़ रे मन" के संगीत प्रस्तुति से वातावरण भक्तिमय

प्रीत प्रभु से जोड़ रे मन" के संगीत प्रस्तुति से वातावरण भक्तिमय

P9bihar news 


सत्येन्द्र कुमार शर्मा

सारण :- "प्रीत प्रभु से जोड़ रे मन, नाम जपन मत छोड़ रे मन" गुंजायमान होते ही संपूर्ण वातावरण भक्तिमय बन गया।विवाह पंचमी के पावन अवसर पर सारण, जिले के मकेर प्रखंड के जमालपुर श्रीराम जानकी मंदिर पर एक  कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें इस ख़ाकसार के भजन-सेवा का प्रस्तुति किया गया।


तबला-संगत मदन श्रीवास्तव ने किया वहीं हरमोनियम पर दिनेश कुमार शर्मा ने "प्रीत प्रभु से जोड़ रे मन, नाम जपन मत छोड़ रे मन" संगीत प्रस्तुत किया।देखकर रामजी को जनकनंदिनी बाग में देखकर बस खड़ी की खड़ी रह गयी, राम ने देखा सिय को सिया ने राम को, चारो अँखिया लड़ी की लड़ी रह गयी;

आज जनकपुर माड़वा बड़ सुहावन लागे; गमकता जगमगाता है हमारे राम का सेहरा;  आज मिथिला नगरिया निहाल सखिया, चारो दुलहा में बड़का कमाल सखिया; जेहने किशोरी मोरी तेहने किशोर हे; हमनी आरती उतारब रघुनंदन दुल्हा के, आदि प्रासंगिक गीतों की प्रस्तुतियाँ की गई।


 शब्दातीत भक्तिमय अनुभूतियों के  साक्षात् दिग्दर्शन होने का भाव  उपस्थित लोगों के विचार होना लगा।हारमोनियम पर दिनेश कुमार शर्मा, झाल पर अरुण शर्मा और अजय पांडेय आदि ने संगत किया।अन्य भक्तों में मथुरा शर्मा, डा॰ रमिका राय,डा॰ सियाराम शर्मा, मुकुल शर्मा, सुमंत शर्मा वगैरह भगवान श्री राम माँ सीता के विवाह पंचमी के मौके पर मौजूद रहे।