छात्र ऋतिक का चयन गणतंत्र दिवस परेड नई दिल्ली हेतु

छात्र ऋतिक का चयन गणतंत्र दिवस परेड नई दिल्ली हेतु

छात्र ऋतिक का चयन गणतंत्र दिवस परेड नई दिल्ली हेतु

P9bihar news 


मुरारी स्वामी,गड़खा, सारण:-
जेएम उच्च विद्यालय रायपुर के एनसीसी कैडेट गड़खा थाना क्षेत्र के अलोनी गांव निवासी सुबोध राय का पुत्र ऋतिक कुमार का चायन नई दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस कैंप के लिए हुआ है।इसकी जानकारी मिलते ही रायपुर हाई स्कूल के शिक्षक कर्मचारी और छात्र-छात्रों तथा एनसीसी के कैडेट में खुशी की लहर दौड़ गई।

एनसीसी फस्ट ऑफिसर राकेश कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक विजयेंद्र कुमार साह ने बताया कि उच्च विद्यालय के लिए यह गर्व का पल है।राकेश कुमार सिंह ने बताया की नई दिल्ली में आयोजित रिपब्लिक डे परेड में पूरे 17 निदेशालय शामिल होंगे।राजपथ परेड, पीएम रैली,  संस्कृति कार्यक्रम आयोजित होंगे।

रीतिक कुमार के चयन के लिए विद्यालय के साथ-साथ 7 बिहार बटालियन छपरा सारण का महत्वपूर्ण  योगदान रहा है।गड़खा अलोनी निवासी रितिक के चयन से विद्यालय सहित क्षेत्र व गांव में खुशी का माहौल है।