टेकनिवास शक्ति केन्द्र पर अटल जी के जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित

टेकनिवास शक्ति केन्द्र पर अटल जी के जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित

टेकनिवास शक्ति केन्द्र पर अटल जी के जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित

P9bihar news 


सत्येन्द्र कुमार शर्मा

सारण:-- भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी का जयंती रिविलगंज मण्डल अध्यक्ष संजय तिवारी वारसी के अध्यक्षता में टेकनिवास शक्ति केंद्र पर सभी कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित करने के बाद पुष्प अर्पित कर किया।


इस अवसर पर भाजपा जिला के मुख्य प्रवक्ता धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी का शासन सुशासन के रूप में हमेशा जाना जाएगा। उनका भाजपा को रास्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में बहुत बड़ा योगदान रहा है। देश में अटल बिहारी बाजपेयी सरकार द्वारा अंत्योदय  योजना , चतुर्भुजं योजना के साथ पोखरन परमाणु परीक्षण उल्लेखनीय है । 

इस अवसर पर मुख्य रूप से किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ददन सिंह, वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ. तारकेश्वर तिवारी, शत्रुधन प्रसाद, मण्डल भाजयुमो अध्यक्ष आकाश सिंह, मण्डल महिला मोर्चा अध्यक्ष राज कुमारी देवी,हरेंद्र साह, मनोज तिवारी, विनोद शर्मा ,दब्बू यादव ,डॉ. कुणाल ,मुकेश साह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।