मशरक के युवक का फरीदाबाद में मौत सुनते परिजनों में मचा कोहराम

मशरक के युवक का फरीदाबाद में मौत सुनते परिजनों में मचा कोहराम


बैजु कुमार साह

मशरक, सारण :-  थाना क्षेत्र के खजूरी पंचायत अंतर्गत सरदारगंज वार्ड नंबर 6 के निवासी स्वर्गीय कृष्णा महतो का 30 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार महतो का हरियाणा राज्य के फरीदाबाद में मौत हो गया है।

यह घटना कल सुबह लगभग 8:00 की है। मृत्यु के कारणों का पता नहीं चल सका है। जैसे ही परिवार वालों के इस घटना का पता चला परिवार वालों का रो-रो कर बहुत बुरा हाल हो गया है। घटना की खबर सुनकर काफी संख्या में लोग मृतक के घर पर उपस्थित होने लगे हैं। मृतक के पत्नी मालती देवी बेसुध होकर रो रही है।

मृतक का एक लड़की और एक लड़का है। लड़की निशा कुमारी 6 वर्ष एवं लड़का  प्रियांशु कुमार 4 वर्ष का है। प्रत्यक्षदर्शियों के बताने का अनुसार मृतक सुजीत कुमार महतो फरीदाबाद में कंस्ट्रक्शन लाइन में राजमिस्त्री का कार्य करता था।

मृतक के शव को मृतक के पड़ोसी जो साथ में काम करते थे । उनके द्वारा गांव लाया जा रहा है। लोगों के बताने के अनुसार सुजीत कुमार पर ही पूरा परिवार आधारित था। मृतक के कमाने से ही पूरा परिवार का खर्चा चलता था। मौत की खबर सुनकर पूरा परिवार बेशुद्ध पड़ा हुआ है। दोनों बच्चों का भी रो रो का  बुरा हाल है।