सराय बक्स से देवघर में कांवरियों के सेवा के लिए सेवक और साम्रगी रवाना

सराय बक्स से देवघर में कांवरियों के सेवा के लिए सेवक और साम्रगी रवाना

सराय बक्स से देवघर में कांवरियों के सेवा के लिए सेवक और साम्रगी रवाना

P9bihar news 

 मुरारी स्वामी, भेल्दी :- सारण जिले के भेल्दी के सराय बक्स स्थित महर्षि श्रीधर बाबा नयन ज्योति (आँख) अस्पताल से रविवार को देवराहा बाबा श्रीधर दास छपराहिया कांवरिया सेवा आश्रम तिलैया बांका देवघर में सामग्री लेकर सेवकों का जत्था रवाना हुआ। जिसमें एक ट्रक खाद्य सामग्री, पेय पदार्थ , वस्त्र और आवश्यक दवा शामिल हैं।

साथ में श्रद्धालु कांवरियों की सेवा के लिए दर्जनों सेवकों का दल रवाना हुआ। सेवादल में मेघनाथ प्रसाद, डॉ उमाशंकर सिंह, दीपक कुमार, सागर राय व अन्य शामिल हैं। श्रीधर दास जी महाराज ने हरी झंडी दिखकर वाहन को रवाना किया।

श्रीधर बाबा ने बताया कि देवघर में बैधनाथ धाम में ज्योर्तिलिंग के जलाभिषेक करने जाने वाले श्रद्धालु डांक और कावरियों भक्तों की सेवा के लिए भण्डारा, फलहारी, दवा, विश्राम सहित अन्य सेवाएं बांका जिले के तिलैया स्थित देवराहा बाबा श्रीधर दास छपरहिया काँवरिया सेवा आश्रम द्वारा सावन और भादो मास सहित सालों भर निःशुल्क दी जाती है।

उन्होंने कहा कि शिव भक्तों के समान होते हैं। सावन भादो के पावन महीने में शिव भक्तों की सेवा करने से सभी प्रकार के मनोरथ पूर्ण होती है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन दशक से छपरा जिला के ग्रामीण क्षेत्रों के सहयोग से देवघर में नि:शुल्क सेवा शिविर चलाई जाती है।मौके पर संत श्रीधर दास जी महाराज के शिष्य मुरारी स्वामी,विजय दास, मुनिन्द्र लाल शाह, सुनील शाह, सुरेन्द्र राम सहित अन्य लोग मौजूद थे।

बता दे कि कोरोना की वजह से पिछले 2 वर्षों से देवघर मंदिर बंद रहा है। जिससे श्रावणी मेला व जलाभिषेक नहीं हो सका है।इस बार उत्साह के साथ भक्त जलाभिषेक के लिए जुटेंगे।