भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही आकांक्षी कार्यक्रम की हुई समीक्षा बैठक
भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही आकांक्षी कार्यक्रम की हुई समीक्षा बैठक
P9bihar news
प्रदीप कुमार यादव
मोतिहारी। जिला पदाधिकारी सौरव जोरवाल की अध्यक्षता में नीति आयोग भारत सरकार के द्वारा चलाई जा रही आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम से संबंधित सभी संकेतकों की वर्तमान स्थिति एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई।
जिला पदाधिकारी ने 4 जुलाई से 30 सितम्बर तक नीति आयोग के द्वारा प्रस्तावित संपूर्ण अभियान ( जिसमें 4 विभाग के 6 संकेतकों की संतृप्ति का लक्ष्य) निर्धारित किया गया है इसके सफल क्रियान्वयन हेतू सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया। जिला पदाधिकारी के द्वारा सभी विभागों के बीच आपसी समन्वय एवं सहयोग के साथ गतिविधियों को संचालित करने हेतू निर्देर्शित किया गया।
स्वास्थ्य से संबंधित सूचकांकों की समीक्षा जिला स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक में करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही प्रत्येक माह प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में प्रखंड स्तर पर सभी विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित करने एवं सभी सूचकांकों के आंकड़ों की समीक्षा हेतू निर्देर्शित किया गया ।
संपूर्ण अभियान के दौरान संचालित होने वाली गतिविधियों यथा - संपूर्ण अभियान उत्सव, संपूर्ण अभियान यात्रा, संपूर्ण अभियान सभा, संपूर्ण अभियान मेला, संपूर्ण अभियान ज्योति, संपूर्ण अभियान सर्वत्र में आयोजित की जाने वाली गतिविधियां के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने अभियान के 4 जुलाई से शुभारंभ की तैयारियों के संबंध मे आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
पूरे अभियान में जन भागीदारी, जन प्रतिनिधियों का सहयोग, मीडिया के माध्यम से जन जागरुकता, सभी विभागों के आपसी समन्वय को सुनिश्चित किया जाना चाहिए। पीरामल फाउंडेशन के मुकेश कुमार ने सभी सूचकांकों पर विस्तार से चर्चा की एवं दोनों आकांक्षी प्रखंड कल्याणपुर एवं केसरिया में यथा संभव तकनीकी सहयोग हेतु अपनी प्रतिबद्धता जताई। इसके सारे लक्ष्य अंतिम पायदान पर खड़े आम जनता के जीवन में सुधार की महत्वपूर्ण पहल है।
जिला पदाधिकारी के द्वारा अभियान की सफलता की शुभकामनाएं देने के साथ बैठक की समाप्ति की गई। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त समीर सौरव, जिला योजना पदाधिकारी सह नोडल आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम धनंजय कुमार, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी ज्ञानेश्वर प्रकाश, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला स्वास्थ्य प्रबंधक,
जिला कार्यक्रम प्रबंधक ( जीविका), जिला के दोनों आकांक्षी प्रखंड कल्याणपुर एवं केसरिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा सभी संबंधित विभागों के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, सहयोगी संस्था पीरामल स्वास्थ्य के प्रतिनिधि उपस्थित थे।