मशरक मे पुलिस पर हमलाकर आरोपित को छुड़ाया

मशरक मे पुलिस पर हमलाकर आरोपित को छुड़ाया

प्रितम सिंह

मशरक सारण:- मशरक में पुलिस टीम पर शराब माफियाओं ने हमला बोल चौकीदार को गंभीर रूप से घायल कर दिया और गिरफ्तार कर जीप में बैठाए गए आरोपित को छुडा लिया। घायल चौकीदार को मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इस मामले में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने मशरक थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। उसमें देवरिया गांव के सुशील कुमार सिंह समेत आधा दर्जन को नामजद करने के साथ ही 50-60 अज्ञात लोगों को भी आरोपित किया गया है।


प्राथमिकी में बताया गया है कि इसुआपुर थाना कांड संख्या 148/21 के अप्राथमिकी अभियुक्त थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी राजीव कुमार सिंह की गिरफ्तारी में सहयोग के लिए मशरक पुलिस टीम का गठन कर दुमदुमा शिवमंदिर के पास छापेमारी की गई। शराब तस्कर राजीव कुमार सिंह को गिरफ्तार कर पुलिस जीप में बैठा कर चल दिया गया।

इसी बीच 50-60 लोग लाठी-डंडे के साथ हल्ला करते हुए हमला बोल दिए और गिरफ्तार राजीव कुमार सिंह को पुलिस जीप से उतार लिया। सड़क किनारे से ईंट उठाकर फेंकने की वजह से इसुआपुर थाना के चौकीदार संतोष कुमार मांझी का सिर फट गया। मशरक थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि सभी अभियुक्तों को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है।

नामजद किए गए लोगों में देवरिया गांव के सुशील सिंह पिता प्रभुनाथ सिंह, रजनीश कुमार उर्फ बड़का व विशाल कुमार दोनों पिता सुशील सिंह ढुमदुमा गांव के चंदन कुमार, कुंदन कुमार पिता राजेश सिंह तथा अभिषेक कुमार पिता प्रवीण सिंह, शेखपुरा गांव के टिंकू कुमार पिता शैलेश सिंह बेनछपरा के टिंकू कुमार पिता संजय सिंह शामिल हैं। 


ज्ञात हो इसुआपुर थाना कांड संख्या 148/21 के अप्राथमिकी अभियुक्त राजीव कुमार सिंह पिता स्व. नवलेश सिंह ग्राम चैनपुर थाना मशरक की गिरफ्तारी के लिए मशरक पुलिस से सहयोग मांगी गई थी।