मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लूट कांड के 04 अपराधी गिरफ्तार

मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लूट कांड के 04 अपराधी गिरफ्तार

सत्येन्द्र कुमार शर्मा, 

सारण :- मुफ्फसिल थानान्तर्गत लूट कांड के 04 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया।
                 इस संबंध में पुलिस अधीक्षक, सारण, संतोष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दिनांक- 09.02.22 को मुफ्फसिल थानान्तर्गत शक्तिनगर में हुए मोबाईल एवं 10,000 नगद लूट कांड में शामिल अपराधकर्मी 1. प्रियांशु कुमार सिंह , पे0- करण कुमार सिंह , सा0 रामकोला थाना - बनियापुर 2. सिद्धार्थ पांडेय , पे0 - स्व0 भगवान पाण्डेय , सा0- प्रभुनाथनगर दोनो जिला - सारण को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अपराधकर्मियों द्वारा पुछताछ में लूट में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई । गिरफ्तार अपराधकर्मियों के निशानदेही पर मोबाईल दुकानदार रंजन कुमार पाण्डेय , पे0- कामाख्या पाण्डेय , सा0 छोटा ब्रम्हपुर , ब्राम्हण टोली थाना - भगवान बाजार एवं सुरज कुमार , पे0- जीतन प्रसाद , सा0- इंदिरा नगर थाना - नगर दोनो जिला - सारण को गिरफ्तार कर लूटी गई मोबाईल Realme 9 Pro Max को बरामद किया गया। अपराधकर्मी रंजन कुमार पाण्डेय द्वारा लूट की गई मोबाईलों का खरीद - बिक्री किया जाता है।


                 गिरफतार अपराधकर्मियों से पुछ - ताछ के आधार पर घटना में संलिप्त अन्य अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी एवं लूटी गई रूपयों की बरामदगी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है। 

 गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पता : 

1. प्रियांशु कुमार सिंह , पे0- करण कुमार सिंह , सा0 रामकोला थाना- बनियापुर , जिला- सारण 
2. सिद्धार्थ पांडेय , पे0- स्व0 भगवान पाण्डेय , सा0 - प्रभुनाथनगर , जिला- सारण 
3. रंजन कुमार पाण्डेय , पे0 - कामाख्या पाण्डेय , सा0 - छोटा ब्रम्हपुर , ब्राम्हण टोली थाना - भगवान बाजार , जिला- सारण
4. सुरज कुमार , पे0- जीतन प्रसाद , सा0 - इंदिरा नगर थाना- नगर , जिला- सारण 

बरामदगी / जप्ती की विवरणी : 
1. मोबाइल :01