पालनहार होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

पालनहार होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

सत्येन्द्र कुमार शर्मा

सारण,:- जिले के अवतार नगर थानान्तर्गत पालनहार होटल में चले रहे देह व्यापार का पुलिस द्वारा भंडाफोड़ कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। 

                 गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि अवतार नगर थानान्तर्गत पालनहार होटल के आड़ में देह व्यापार का धंधा संचालित किया जा रहा है । प्राप्त सूचना का तत्क्षण संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक सारण ,संतोष कुमार द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में टीम का गठन कर छापामारी / कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

विशेष टीम द्वारा की गई छापामारी के दौरान पालनहार होटल के एक कमरे से आपत्तिजनक स्थिति में एक लड़का एवं एक लड़की को एवं दूसरे कमरे से एक लड़की को आपत्तिजनक वस्तुओं एवं मेडिकल दवाओं के साथ गिरफ्तार किया गया। साथ ही इसमें संलिप्त होटल के एक स्टॉफ को गिरफ्तार किया गया । इस संबंध में अवतार नगर थाना में कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। 


                 गिरफ्तार होटल स्टाफ मोहन साह पिता- रामायण साह सा० - हराजी थाना - अवतार नगर जिला - सारण के द्वारा बताया गया कि होटल के मैनेजर एवं मालिक के द्वारा बाहर से लड़कियों एवं महिलाओं को बुलाकर वेश्यावृति का काम करवाया जाता है ।

अनुसंधान एवं गिरफ्तार अभियुक्त के स्वीकारोक्ति बयान के आधार अवैध धंधे में संलिप्त अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तारी हेतु छापामारी / कार्रवाई किया जा रहा है। 

गिरफतार अपराधकर्मियों का नाम एवं पता : 

1. अमित कुमार मिश्रा , पिता- स्व० श्री नारायण मिश्रा , सा०- रौजा रवीश पट्टी थाना - नगर जिला - सारण।
 2. मोहन साह पिता- रामायण साह सा० - हराजी थाना - अवतार नगर जिला - सारण । 

 बरामदगी / जप्ती की विवरणी : 

1. कंडोम - 18 
2. प्रयोग किया गया अनवांटेड -72 दवा का रैपर।