शांतिपूर्ण तरीके से ऑटो रिक्शा वाले ने किया हड़ताल

शांतिपूर्ण तरीके से ऑटो रिक्शा वाले ने किया हड़ताल

प्रमोद कुमार 


मोतिहारी,पू०च०।
शहर मे शराब तस्कर पैसेंजर के साथ बेगुनाह ई-रिक्शा चालक को नगर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने व ई-रिक्शा को जप्त करने के विरोध मे आज सभी ऑटो चालक एंव ई-रिक्शा चालक बंधु अपना-अपना वाहन शांतिपूर्ण हड़ताल किये।

वही ऑटो चालक एवं ई-रिक्शा जिला अध्यक्ष शकील राजा ने बताया कि  लगभग एक घंटा तक हड़ताल रहा सदर डीएसपी अरूण कुमार गुप्ता के आश्वासन पर संघ के जिलाध्यक्ष शकील राजा ने हड़ताल को समाप्त किया संघ के जिलाध्यक्ष शकील राजा ने कहा की मोतिहारी पुलिस पर हमे गर्व है।

पुलिस अधीक्षक एंव पुलिस उपाधीक्षक को हम सभी आभार प्रकट करते है की मामले को गंभीरता से लेते हुए बेगुनाह ई-रिक्शा चालक के साथ इन्सान किया गया और ई-रिक्शा चालक मोहम्मद वजीर जानपूल चौक निवासी को नगर थाना से बाइज्जत भेजा गया घर।