ईद-उल-जोहा एवं पदयात्रा को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च

ईद-उल-जोहा एवं पदयात्रा को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च

ईद-उल-जोहा एवं पदयात्रा को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च

P9bihar news 


सत्येन्द्र कुमार शर्मा, सारण :- ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व-2022 शांतिपूर्ण एवं सौहाद्रपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने एवं आज दिनांक-09.07.2022 को प्रातः 04ः00 बजे से दोपहर 01ः00 बजे तक परमहंस दयाल स्वामी श्री श्री 1008 श्री अद्वैतानंद जी महराज के समाधि की स्मृति में नंदपुर आश्रम से रौजा आश्रम तक पदयात्रा निकाले जाने पर विधि-व्यवस्था संधारण तथा साम्प्रदायिक दृष्टिकोण से सारण जिला अन्तर्गत आज सोनपुर, पहलेजा ओ0पी0, मढ़ौरा, गौरा ओ0पी, जनता बाजार, सहाजितपुर, गरखा, भेल्दी, मांझी, कोपा, रिविलगंज, भगवानबाजार, नगर एवं मुफ्फसिल थाना क्षेत्रों में फ्लैंग मार्च किया गया।


 इस वर्ष ईद-उल-जोहा(बकरीद) पर्व दिनांक- 10.07.2022 से 12.07.2022 तक मनाया जाएगा। पुलिस अधीक्षक, सारण ,संतोष कुमार के निर्देशानुसार सारण जिलान्तर्गत ईद-उल-जोहा(बकरीद) पर्व 2022 के शांतिपूर्ण एवं सौहाद्रपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने तथा आज प्रातः 04ः00 बजे से दोपहर 01ः00 बजे तक परमहंस दयाल स्वामी श्री श्री 1008 श्री अद्वैतानंद जी महराज के समाधि की स्मृति में नंदपुर आश्रम से रौजा आश्रम तक पदयात्रा निकाले

जाने पर विधि-व्यवस्था संधारण, साम्प्रदायिक दृष्टिकोण से सारण जिलान्तर्गत शांति-व्यवस्था कायम रखने के मद्देनजर थानाध्यक्ष सोनपुर, पहलेजा ओ0पी0, मढ़ौरा, गौरा ओ0पी, जनता बाजार, सहाजितपुर, गरखा, भेल्दी, मांझी, कोपा, रिविलगंज, भगवानबाजार, नगर एवं मुफ्फसिल थाना तथा सभी

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी/पुलिस उपाधीक्षक(मु0)/(परि0) एवं संबंधित अंचल पुलिस निरीक्षक, सारण द्वारा सभी संवेदनशील स्थलों/मिश्रित आबादी वाले टोला/मुहल्ला/गाॅव में फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान सारण पुलिस के तरफ से जिलावासियों को शांतिपूर्ण सद्भावनापूर्वक ईद-उल- जोहा(बकरीद) पर्व मनाये जाने का संदेश दिया गया।


             सारण पुलिस के तरफ से जिलावासियों को ईद-उल-जोहा(बकरीद) पर्व 2022 की हार्दिक शुभकामनाएँ दी जाती है एवं अपील की जाती है कि शांतिपूर्ण, आपसी भाईचारे एवं सद्भावनापूर्ण माहौल में सम्पन्न करें।