पुलिस का विशेष समकालीन अभियान चला 

पुलिस का विशेष समकालीन अभियान चला 

पुलिस का विशेष समकालीन अभियान चला 

P9bihar news 

सत्येन्द्र कुमार शर्मा, सारण :- पुलिस द्वारा विशेष समकालीन अभियान चलाया गया।ज्ञात हो संतोष कुमार, भा0पु0से0, पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा सारण जिला के सभी थानान्तर्गत लंबित कुर्की के निष्पादन हेतु संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अंचल पुलिस निरीक्षक पुलिस निरीक्षक एवं पुलिस उपाधीक्षक(परिक्ष्यमान) के नेतृत्व में टीम गठन कर ‘‘विशेष समकालीन अभियान’’ का अयोजन किया गया।

इस दौरान गठित टीम द्वारा सारण जिला के पानापुर, एकमा, रिविलगंज, मढौरा, भगवान बाजार, डोरीगंज, मकेर, दाउदपुर, मुफ्फसिल, दिघवारा एवं नगर थानान्तर्गत विडियोग्राफी/फोटोग्राफी के साथ विधि सम्मत कुल-22 कुर्की का निष्पादन कराया गया तथा कुर्की के 12 अभियुक्तो की गिरफ्तारी की गई।