महिलाओं व बच्चियों को गंभीर बीमारी से बचाना हमारा उद्देश्य: राकेश

महिलाओं व बच्चियों को गंभीर बीमारी से बचाना हमारा उद्देश्य: राकेश

महिलाओं व बच्चियों को गंभीर बीमारी से बचाना हमारा उद्देश्य: राकेश

 कहा, सेनेटरी नैपकिन वितरण अभियान लगातार रहेगा जारी


 सदस्यों ने बड़ी संख्या में महिलाओं को भी किया जागरूक

P9bihar news 

प्रमोद कुमार 
मोतिहारी,पू०च०। 
ब्रावो फाउंडेशन का ग्रामीण क्षेत्रों में सेनेटरी नैपकिन के प्रति जागरूकता फैलाने व वितरण का अभियान लगातार जारी है। फाउंडेशन ने जारी अभियान के तीसरे चरण में अब तक सेनेटरी नैपकिन के प्रति जागरूक करने के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं के बीच नि:शुल्क सेनेटरी नैपकिन भी बांटे हैं। हरसिद्धि प्रखंड अंतर्गत यादोपुर, दुधही, बलुआ, हरसिद्धि, पकड़िया में फाउंडेशन ने सेनेटरी नैपकिन वितरण की पक्रिया पूरी कर ली है।

वहीं मोतिहारी प्रखंड के लखौरा, राज बरवा, राज ध्रुव व नौरंगिया पंचायत में नि:शुल्क सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया गया है। जबकि, अरेराज प्रखंड के नगदाहां, भैया टोला, ममरखा, चटिया व बड़हरवा पंचायत में सेनेटरी नैपकिन वितरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। फाउंडेशन का कहना है कि आगे आवश्यकता पड़ी तो, पुन: इन जगहों पर अभियान चलाया जाएगा। ब्रावो फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक सह ब्रावो फार्मा के सीएमडी राकेश पांडेय ने कहा कि महिलाओं व बच्चियों को गंभीर बीमारी से बचाने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा।

माहवारी के समय महिलाओं की जागरूकता और सावधानियां ही उन्हें कई गंभीर बीमारियों से बचा सकती हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में आज भी अधिकांश महिलाएं इसको लेकर जागरूक नहीं हैं। हमारा फर्ज बनता है कि हम महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा सेनेटरी नैपकिन इस्तेमाल करने के लिए जागरूक करें, जिससे वे बीमारी से बच सकें। फाउंडेशन की यह अभियान महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक ने कहा कि फाउंडेशन ने सेनेटरी नैपकिन का वितरण कर महिला सशक्तिकरण की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। बताते चले कि सेनेटरी नैपकिन फाउंडेशन में कार्यरत महिलाएं द्वारा ही तैयार किया जाता है। अभियान में फाउंडेशन की अंजनी तिवारी, लिप्सी कुमारी, पूजा कुमारी, नेहा कुमारी, चुनमुन कुमारी, बबिता सिंह, सोनी कुमारी, सोनी देवी, संजू देवी आदि सक्रिय हैं। इस आशा की जानकारी शैलेन्द्र मिश्र बाबा ने दी।