अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन

प्रमोद कुमार 


मोतिहारी, पू०च०।
प्रखण्ड सुगौली के छपवा मुसहर टोली, धरमपुर सहित अन्य स्थानों में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता के नेतृत्व में ग्रामीणों ने नारी सशक्तिकरण को लेकर चौपाल का आयोजन किया। ग्रामीणों को जागरूक करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता अवधेश कुमार गुप्ता ने कहा की हम सबके जीवन में महिला की भूमिका में मां, बहन, बेटी, बहू होती है।

जिनके बिना हम अधूरे होते है, स्त्री है, तो संसार है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के इस खास अवसर पर आप भी महिलाओं को बधाई एवं शुभकामना दे तथा महिलाओं से आशीर्वाद प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि 8 मार्च के दिन दुनियाभर में महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं के सम्मान में समर्पित है।

महिलाओं को सम्मान देने और समाज में उनके प्रति बुरे रवैये के बदलाव के उद्देश्य से हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में नारियां सशक्त हुई है।

समाज के हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधा मिला कर चल रही है। इसलिए बेटियों को शिक्षित करने की आवश्यकता है।  मौके पर टेली लॉ पैरा लीगल वोलेंटियर्स नितु कुमारी सर्राफ, पशु टिकाकर्मी रणधीर कुमार, प्रवीण कुमार, शत्रुधन साह, बेदामी देवी, सुगिया देवी, ममता देवी, बासमती देवी सहित अन्य उपस्थित थे।