आम सभा सह चुनाव सभा का आयोजन संपन्न

आम सभा सह चुनाव सभा का आयोजन संपन्न

आम सभा सह चुनाव सभा का आयोजन संपन्न

P9bihar news 


प्रमोद कुमार 
मोतिहारी,पू०च०।
शहर के  बलुवा चौक स्थित नीजी होटल में रविवार को नागरिकों के संगठन सिटीजन फोरम ऑफ मोतिहारी की आम सभा सह चुनाव सभा का आयोजन संपन्न हुआ।इस सभा की अध्यक्षता अध्यक्ष बीरेंद्र जालान ने की उपस्थित लोगों का स्वागत करने के बाद महासचिव प्रशांत जयसवाल ने सिटीजन फोरम के स्थापना से अब तक की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। कोषाध्यक्ष अंकुर कुमार जयसवाल ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया।

फोरम के संरक्षक सदस्या सह चुनाव पदाधिकारी ममता रानी वर्मा ,अधिवक्ता के देखरेख में सत्र 2023-24 के लिए सर्वसम्मति से निम्न पदाधिकारियों का निर्वाचन संपन्न हुआ।अध्यक्ष-बीरेंद्र कुमार जालान उपाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा एवं बिंट्टी शर्मा, महासचिव राम भजन,सह सचिव सतीश टंडन ,कोषाध्यक्ष अंकुर जायसवाल नवनिर्वाचित महासचिव राम भजन ने पूर्ण योग्यता से सिटीजन फोरम के कार्य को और आगे बढ़ाने का विश्वास दिलाया।

एक बार फिर से अध्यक्ष बनाए गए बीरेंद्र जालान ने सभी सदस्यों का सहयोग मांगा ताकि फोरम अपने उद्देश्यों के प्रति जागरूक हो और लक्ष्य को प्राप्त कर सके।इस सभा में मुख्य रूप से उपरोक्त वर्णित पदाधिकारियों के अतिरिक्त राजकुमारी गुप्ता, डॉक्टर हिना चंद्रा, इंजीनियर अजय कुमार आजाद, इंजीनियर प्रोफेसर मुन्ना कुमार ,

सुधीर कुमार गुप्ता, सदस्य शशि कुमार, दीपक अग्रवाल ,डॉक्टर भगवान, धर्मवर्घन प्रसाद, रवीश मिश्रा, अभय अनंत, चंदू मिश्रा, अंगद कुमार सिंह, विवेक किशोर  ,इंजीनियर मुन्ना कुमार, राय रोहित शर्मा रवीश कुमार ,प्रभाकर जयसवाल उपस्थित रहे।