शहिदे आजम भगत सिंह का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया नया

शहिदे आजम भगत सिंह का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया नया

शहिदे आजम भगत सिंह का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया नया

P9bihar news 

प्रमोद कुमार 

मुजफ्फरपुर।

मंगलवार को मुजफ्फरपुर के लीला कुटीर, पताही के प्रांगण में शहीदेआजम भगत सिंह का जन्मोत्सव धूम धाम से मनायी गई। जिसमें भारतीय जन मोर्चा पार्टी के जिला अध्यक्ष सुसील कुमार की अध्यक्षता में दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। 


इस समारोह में मुख्य अतिथि प्रो अरूण कुमार सिंह ने शहीदे आजम के व्यक्तित्व और कृतित्व पर राष्ट्रिय सम्मान अर्पित किया। और उन्होने कहा कि काफी कम उम्र में भगत सिंह ने आजादी की लड़ाई में अपना योगदान दिया था।


वहीं भारतीय जन मोर्चा पार्टी के जिला अध्यक्ष सुसिल कुमार ने कहा की आज देश की जो परिस्थिति है उसमें देश के नवजवानों को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने भगत सिंह के व्यक्तित्व को याद करते हुए उनके शेर “सरफरोसे की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है जोर कितना बाजु-ए कातिल में है।

“इस मौके पर प्रफुल्ल चंद्र मिश्रा, प्रभात कुमार, रमेश सिंह मालती देवी, सरिता कुमारी, अजय कुमार, अजीत कुमार सिंह, प्रभात कुमार रंजन, विनय कुमार प्रशांत साहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।