हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

P9bihar news 

गजेन्द्र कुमार,दरियापुर

सारण :- डेरनी पुलिस ने पथरा बिनटोली में हुई एक युवक की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।गिरफ्तार आरोपी उसी गांव का शैलेश कुमार बताया जाता है।

थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर छपरा शहर स्थित एक रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

वहीं अन्य आरोपियों को भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।विदित हो की गत 18 अगस्त को देर रात चाकू से गला रेत कर 19 वर्षीय लहवार कुमार की हत्या कर दी गई थी।