निःशुल्क चिकित्सा शिविर व प्याऊ सेवा केन्द्र का शुभारंभ 

निःशुल्क चिकित्सा शिविर व प्याऊ सेवा केन्द्र का शुभारंभ 

निःशुल्क चिकित्सा शिविर व प्याऊ सेवा केन्द्र का शुभारंभ 

राकेश कुमार सिंह

,गडखा, सारण :- प्रखंड के कोठिया-नरांव के मध्य धनौरा गाॅव में भगवान भोलेनाथ के सुप्रसिद्ध गरीब नाथ मन्दिर प्रांगन में चल रहे नव दिवसीय रूद्र महायज्ञ के पावन अवसर पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर व आर ओ के शीतल जल प्याऊ सेवा केन्द्र का उद्घाटन हुआ।

सूर्यमंदिर सेवा समिति द्वारा संचालित दोनो संयुक्त शिविर का उद्धाटन महाराष्ट्र से सूर्यमंदिर पर पधारे संत बीनेश्वर दास  महाराज के साथ सदर प्रखंड के डुमरी पंचायत के मुखिया अंजू देबी के पति मनोज सिंह,नराॅव पंचायत के मुखिया कामख्या सिंह, कोठिया पंचायत के मुखिया ममता देबी के पिता हृदय नारायण सिंह के साथ अन्य गणमान्य सदस्यो ने संयुक्त रूप से फीता काट दीप प्रज्ज्वलित करके किया।

इस मौके पर गरीबनाथ मन्दिर यज्ञ समिति के गणमान्य सदस्य अरविन्द कुमार सिंह, राकेश कुमार  सिह,राम विनोद उपाध्याय,दीपक कुमार सिंह,कुन्दन सिह, सूर्यमंदिर सेवा समिति के सदस्य राजेश कुमार तिवारी ,ब्रजकिशोर सिंह, धर्मनाथ सिंह, मेजर अवधेश कुमार सिंह ,सुनील सिंह, शिलानाथ तिवारी,अजय कुमार सिंह,डाक्टर शैलेन्द्र सिह,डाक्टर बी के सिह,डाक्टर निरंजन कुमार सिन्हा, डाक्टर श्याम जी,डाक्टर बिन्देसरी सिह सहित दर्जनो गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

सबो ने जन कल्याणार्थ निःशुल्क चिकित्सा शिविर व प्याऊ सेवा केन्द्र की प्रशंसा की और कहा की देवताओ की कृपा प्राप्ति हेतु चल रहे यज्ञ  परिसर मे मानवो की आत्मा तृप्ति हेतु प्याऊ सेवा केन्द्र व आपात कालीन निःशुल्क चिकित्सा शिविर जन कल्याणकारी कार्य हेतु सराहनीय पहल कही जाएगी।नराव के मुखिया व सूर्य मंदिर सेवा समिति के सदस्य कामख्या सिंह ने कहा कि जन कल्याणकारी कार्य करने से मनुष्य को आयु,विद्या यश व ख्याति की प्राप्ति होती है।