बारिश के लिए अष्ट्याम हेतु कलश यात्रा का शुभारंभ 

बारिश के लिए अष्ट्याम हेतु कलश यात्रा का शुभारंभ 

बारिश के लिए अष्ट्याम हेतु कलश यात्रा का शुभारंभ 

P9bihar news 

मुरारी स्वामी,गड़खा

सारण। धरती भीषण गर्मी से जल रही है। मनुष्य से लेकर पेड़ पौधे सभी जीव जन्तु वर्षा नहीं होने से त्राहिमाम कर रहे है। बारिश के लिए पचपतरा वनदेवी माता मन्दिर में 24 घंटे का अखण्ड अष्ट्याम प्रारम्भ की गई। आयोजक श्रीधर बाबा के शिष्य मुरारी स्वामी के नेतृत्व में शनिवार सुबह शोभायात्रा में डीजे बैंड बाजा हाथी घोड़े के साथ लाल पीले वस्त्रों में सुशोभित हो

सैकड़ो महिलाएं युवतियां बच्चें और बुजुर्ग माथे पर कलश ले मन्दिर परिसर से होकर मजलिसपुर खदहा,मीनापुर, जिगना, पंचभिडिया होते हुए राधे कृष्ण मंदिर टहलटोला पहुंचे । जहां ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच गंगा जल कलश में भरवाया।

विभिन्न गांवों से होते हुए कलश यात्रा पुनः मंदिर परिसर पहुंची। अखण्ड अष्टयाम प्रारम्भ हुई। पूर्णाहुति रविवार को गंगा दशहरा पर होगी। अष्टयाम में मजलिसपुर, खदहा, मीनापुर, जानकीनगर, जिगना, पंचभीडीया, टहलटोला, मठिया जिल्काबाद ,पीरारी, धरनी टोला, सर्वाडीह, फतनपुर ,पोहिया , कुचाव अलोनी, पिरौना,भैसमरा,चैनपुर आदि गांव के लोग शामिल हुए।