भारत माता के निडर वीर सपूत थे पंडित जवाहरलाल नेहरू

भारत माता के निडर वीर सपूत थे पंडित जवाहरलाल नेहरू

भारत माता के निडर वीर सपूत थे पंडित जवाहरलाल नेहरू

प्रकाश कुमार

रक्सौल,पू०च०।
शहर के कालेज रोड स्थित संत जोसेफ विद्यालय में रक्सौल युवा कांग्रेस के बैनर तले रक्सौल विधानसभा अध्यक्ष मनोरंजन तिवारी के नेतृत्व में आधुनिक भारत के निर्माता प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 58 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव सह पश्चिमी चम्पारण प्रभारी प्रोफेसर अखिलेश दयाल ने महान व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 1930 और 1940के दशक में भारतीय राष्ट्रीय  आन्दोलन के प्रमुख नेता थे।1916 में महात्मा गांधी से मुलाकात कर स्वतंत्रता के पूर्व और पश्चात् भारतीय राजनीति में केन्द्रीत व्यक्तित्व थे।

1920 की असहयोग आंदोलन की बात हो या फिर नमक सत्याग्रह या फिर 1942 का भारत छोड़ो आंदोलन की बात हो गांधी जी प्रत्येक आन्दोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।प्रदेश महासचिव ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता के बाद उनके द्वारा लिये गयें निर्णय आज भी इतिहास के स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है जैसे आधुनिक भारतीय राष्ट्र, संप्रभु समाजवादी धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणतंत्र के वास्तुकार माने जाते हैं अद्भुत वक्ता उत्कृष्ट लेखक इतिहासकार और आधुनिक भारत के निर्माता थे।

उन्होंने शहर की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली का विस्तार किया भारत को दक्षिण एशिया में एक क्षेत्रीय नायक के रूप में प्रदर्शित कर निरपेक्ष आंदोलन में एक अग्रणी भूमिका निभाई।प्रदेश महासचिव ने कहा कि 1950 के दशक में संसदीय लोकतंत्र, विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थानों की स्थापना, पंचवर्षीय योजना का शुभारंभ,इसरो की स्थापना, आत्मनिर्भर भारत का निर्माण इत्यादि कार्य सराहनीय है।

प्रदेश महासचिव ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान पंडित नेहरू ने कुल 3259 दिन लगभग 9 वर्ष जेल में गुजारे लेकिन कभी माफीनामा नही लिखें। जेल यात्रा के दौरान अनेकों पुस्तकें लिखी जैसे 1929 में पिता के पत्र पुत्री के नाम,1933 में विश्व इतिहास की झलक,1945 में भारत की खोज इत्यादि पुस्तकें आज भी विश्व प्रसिद्ध है।


 उक्त कार्यक्रम में प्राचार्य अमरुल हक, दीपेन्द्र गोस्वामी, विकास श्रीवास्तव, मनीष कुमार, सन्नी कुमार, संतोष कुमार,मनोज कुमार, हेमपुष्पा,शिल्पी कुमारी सहित अनेकों विद्यार्थी उपस्थित थे।