स्वास्थ्य उप केंद्र का किया गया उद्घाटन

स्वास्थ्य उप केंद्र का किया गया उद्घाटन

स्वास्थ्य उप केंद्र का किया गया उद्घाटन

P9bihar news 


प्रमोद कुमार 
मोतिहारी,पू०च०।
छतौनी थाना क्षेत्र बड़ा बरियारपुर वार्ड नंबर 45 में उप स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन चिकित्सा पदाधिकारी सदर प्रखंड सरवन कुमार पासवान  एवं विनय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया।वही फाइलेरिया सप्ताह के अवसर पर  लोगो को फाइलेरिया दवाई खिलाया गया।

चिकित्सा पदाधिकारी सरवन कुमार पासवान ने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र से लोगो को काभी फायदा होगा।एएनएम हमेशा उपलब्ध रहेंगी। बच्चों का टीकाकरण एवं रोगों का प्राथमिक उपचार किया जायेगा । रोगों  की जटिलता को देखते हुए मोतिहारी सदर अस्पताल में रेफर कर दिया जाएगा।

 इस मौके पर  पार्षद पति भोला पासवान, पार्षद सत्य प्रकाश , सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अशोक कुमार,  सदर स्वास्थ्य प्रबंधक संध्या एएनएम निभा कुमारी , आशा फेसिलेटर रूपा खातून  आदि मौजूद थे।