मच्छर के प्रकोप से निजात दिलाने के लिए फागिंग किया जाए अमीत

मच्छर के प्रकोप से निजात दिलाने के लिए फागिंग किया जाए अमीत

मच्छर के प्रकोप से निजात दिलाने के लिए फागिंग किया जाए अमीत

P9bihar news 

प्रमोद कुमार 
मोतिहारी,पू०च०l 
शहर के ग्रीन एंड क्लीन संस्था के वार्षिक आम सभा बैठक सह सत्र 2023-24  चुनाव सभा का आयोजन 19 फरवरी 2023 को एक 11:00 दिन से 1:00 बजे तक सेन मार्केट ज्ञान बाबू चौक पर की गई। इस बैठक की अध्यक्षता अमित सेन द्वारा किया गया । ग्रीन एंड क्लीन संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह के द्वारा संचालन किया गया।

सबसे पहले कोविड-19 से लेकर अब तक संस्था के द्वारा किए गए कार्य की जानकारी दी,जो कोविड-19 शहर के सभी हिस्सों में  सैनिटाइजेशन के साथ-साथ पौधारोपण के कार्य को सभी ने सराहा एवं संस्थापक अध्यक्ष अमरिंदर सिंह को सभी ने इसके लिए बधाई दिया।उसके बाद संस्था को कोविड-19 काल में किए गए कार्यों पर बिहार स्तर पर एवं जिला प्रशासन और विभिन्न संस्था के द्वारा ग्रीन एंड क्लीन संस्था को सम्मानित कर जो प्रशस्ति पत्र दिए गए थे उस सभी की जानकारी संस्था के सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किए गए।उसके बाद बैठक में संस्था के आय-व्यय का रिपोर्ट रखा गया। फिर एजेंडा के अनुसार चर्चा की गई।

जिसमें संस्था के आगे किए जाने वाले कार्यक्रमों पर विचार किया गया। जिसमें प्रमुख बैंक ऑफ बड़ौदा के द्वारा संस्था को दो फागिंग मशीन दी गई थी। उसको शहर में सभी वार्डों में मच्छर के प्रकोप से निजात दिलाने के लिए फागिंग किया जाएगा।साथ ही जिला के सभी जगहों को चिन्हित कर फलदार एवं छायादार पौधा लगाया जाएंगे।संस्था को और मजबूत बनाने हेतु नए सदस्यों के साथ-साथ महिला सदस्यों को भी जोड़ने पर विचार कर सहमति प्रदान की गई। साथ ही संस्था का  स्मारिका भी निकालने का तय हुआ।अध्यक्षता कर रहे  अमित सेन के द्वारा सभी सदस्यों के सर्वसम्मति से नए सत्र के लिए चुनाव कराया गया ।

जिसमें वरीय सदस्य हरीश कुमार को अध्यक्ष,सचिव अजय गुप्ता,कोषाध्यक्ष कौशल किशोर सिंह, प्रवक्ता सुधीर गुप्ता, सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी संजय कुमार उर्फ टून्ना जी संस्था के सदस्यता प्रभारी आलोक रंजन अरविंद स्वर्णकार,करमचंद प्रसाद एवं मुरली मनोहर को बनाया गया। बैठक में ही नए सदस्य के रूप में रिटायर्ड मेजर आर्मी रामप्रकाश सिन्हा एवं रणधीर सिंह को संस्था का सदस्य बनाया गया।


    इस बैठक में सुधांशु रंजन, वसील अहमद खान, रंजीत गिरी शंभू गुप्ता,चंचल कुमार एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे। उक्त सारी जानकारी संस्था के प्रवक्ता सुधीर गुप्ता दी।