रसोईया संघ का15 सूत्री मांग को लेकर प्रखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन 

रसोईया संघ का15 सूत्री मांग को लेकर प्रखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन 

रसोईया संघ का15 सूत्री मांग को लेकर प्रखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन 

P9bihar news 

मुरारी स्वामी,गड़खा

सारण:- राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोईया फ्रंट द्वारा 15 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन  गड़खा प्रखंड मुख्यालय में किया गया।सदस्यों ने कहा कि पूरे वर्ष का मानदेय नहीं मिला है तथा वर्ष में 10 माह का मानदेय मिलता है। एक माह का मानदेय 1650 रुपया मिलता है। प्रदेश अध्यक्ष सुधांशु कुमार ने कहा गया की 15 सूत्री मांगे रखी गई है। सभी रसोइयों द्वारा मानदेय कम से कम 10 हजार रूपए प्रति माह करने मांग की है।

प्रखंड अध्यक्ष शैलेश कुमार ने कहा कि स्कूल में मध्याह्न भोजन बनाने के दौरान कई रसोईया जख्मी और चोटिल भी हो जाते हैं।इनकी ईलाज की राशि भी निर्धारित की जानी चाहिए। जीवन बीमा के तहत सभी रसोइयों का 5 लाख का बीमा मुफ्त में करने का प्रावधान होना चाहिए।इस दौरान राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोईया फ्रंट के प्रखंड इकाई का गठन किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष सुधांशु कुमार प्रखंड अध्यक्ष शैलेश कुमार प्रखंड सचिव फातिमा खातून अन्य रसोईया कार्यकारणी में शामिल किया गया। मौके पर संगीता देवी, रीता देवी ,चंद्रावती कुअर, लोचन शाह ,गीता देवी, पार्वती देवी, बबिता देवी, लाल मुनी देवी, आरती देवी ,साहित्य अन्य लोग उपस्थित रहे।