मुस्तैद पुलिस पुरस्कृत लापरवाह के विरुद्ध कारवाई एसपी का औचक निरीक्षण

मुस्तैद पुलिस पुरस्कृत लापरवाह के विरुद्ध कारवाई एसपी का औचक निरीक्षण


सत्येन्द्र कुमार शर्मा,

सारण

पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा दिनांक-30.04.22/ 01.05.22 की रात्रि में  औचक निरीक्षण के दौरान ड्यूटी में लापरवाह पाये गये 05 पुलिस पदा0/कर्मी के विरूद्ध कार्रवाई की गई।
औचक निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर मुस्तेैद 02 पुलिस पदाधिकारी/कर्मी को पुरस्कृत किया गया।       
                पुलिस अधीक्षक सारण ,संंतोष कुमार.द्वारा दिनांक-30.04.22/ 01.05.22 की रात्रि में  औचक निरीक्षण किया गया।  औचक निरीक्षण के दौरान नगरा ओ0पी0 में संतरी ड्यूटी                                                                                                                                                        गृहरक्षक/15169 प्रभु राम एवं ओ0डी0 ड्यूटी स0अ0नि0 मुरलीधर महतो को अपने कर्त्तव्य पर मुस्तैद पाया गया, जिनका मनोबल बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा पुरस्कृत किया गया। 
              तत्पश्चात अग्रतर निरीक्षण के क्रम में गौरा ओ0पी0 वाहन गश्ती में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी पु0अ0नि0 अरविंद कुमार सिंह एवं 04 पुलिसकर्मियों को प्रभावी ढंग से गश्ती करते हुए नहीं पाया गया तथा गश्ती में लापरवाही पाई गई, उक्त लापरवाही के लिए गश्ती पुलिस पदाधिकारी पु0अ0नि0 अरविंद कुमार सिंह, गौरा ओ0पी0 एवं 04 पुलिसकर्मियों का 01-01 दिन का वेतन जप्त किया गया है तथा भविष्य के लिए चेतावनी दी गई है। पुनरावृति होने पर कठोर अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।