भाकपा माले के बैरिया कन्वेंशन का आह्वान संपूर्ण क्रांति दिवस पर 05 जून को पटना चलें

भाकपा माले के बैरिया कन्वेंशन का आह्वान संपूर्ण क्रांति दिवस पर 05 जून को पटना चलें

भाकपा माले के बैरिया कन्वेंशन का आह्वान संपूर्ण क्रांति दिवस पर 05 जून को पटना चलें

रिपोर्टर अतुल कुमार


 बेतिया 29 मई । 5 जून 2022 संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर बापू सभागार, पटना में महागठबंधन का कार्यकर्ता सम्मेलन में भाकपा माले कार्यकर्ता भारी संख्या में भाग लेंगे। क्योंकि इस दिन का फासीवाद के खिलाफ आज के संघर्ष में बहुत महत्व है। हमें इस कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लेना है।


        उक्त बातें भाकपा माले कार्यकर्ताओं के कन्वेंशन को बैरिया के एक स्कूल में , संबोधित करते हुए भाकपा माले नेता सुनील कुमार राव ने कहा कि  आखिल भारतीय खेत ग्रामीण मजदूर सभा और अखिल भारतीय किसान महासभा का सदस्यता अभियान जोरों से चल रहा है। नौतन विधानसभा क्षेत्र में 40 हजार सदस्य बनाने का संकल्प को जल्द से जल्द पूरा करने का आह्वान किया गया।

उन्होंने कहा कि किसान महासभा का राष्ट्रीय सम्मेलन इस बार बिहार में ही होगा। रोहतास जिला में इसका आयोजन होगा। उससे पहले किसान महासभा का अंचल सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया।


        कन्वेंशन को संबोधित करते हुए भाकपा माले नेता सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि देश में मोदी राज बुल्डोजर राज़ में तब्दील हो गया है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार का बुल्डोजर जनता पर चलाया जा रहा है। गरीबों के घरों पर बुल्डोजर चलाया जा रहा है।

अनाज देकर मोदी नीतीश सरकार ने गरीबों का वोट ले लिया और अब उन्हीं गरीबों का राशन कार्ड से नाम गायब कर दिया गया है। गरीबों का निवाला छीने जाने से गरीबों में हहाकार मचा है। भाकपा माले गरीबों का निवाला छीने जाने के खिलाफ संघर्ष चलाएगा। 


        कार्यक्रम में माले नेताओं मोजम्मिल हुसैन, बिनोद कुशवाहा, जोखू चौधरी, ठाकुर साह,शिवप्रशन मुखिया, फिरोज अहमद, छोटे मुखिया, महमूद आलम, राजेन्द्र प्रसाद आदि शामिल रहे।