सुरेंद्र कुशवाहा बनें जदयू प्रखंड अध्यक्ष

सुरेंद्र कुशवाहा बनें जदयू प्रखंड अध्यक्ष

सुरेंद्र कुशवाहा बनें जदयू प्रखंड अध्यक्ष

P9bihar news 

प्रमोद कुमार 
मोतिहारी,पू०च०।
बैंक रोड़ मोतिहारी के निजी होटल मे जदयू प्रखंड का सांगाठनिक चुनाव सम्पन्न हूआ। जिसमें प्रखंड के पार्टी के क्रियाशील सदस्य भाग लिए। चुनाव प्रखंड प्रवेक्षक मो. सगीर अंसारी, एवं प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सुधीर कुमार के देख रेख में हूआ। चुनाव में जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह मोतिहारी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ. दीपक कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष व्यवसाय और उद्योग प्रकोष्ठ दिनेश  कुमार गुप्ता ने सक्रिय भूमिका निभाई।

चुनाव में उत्तरी ढ़ेकहाँ पंचायत के सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा का निर्वाचन प्रखंड अध्यक्ष पद पर हूआ। प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित होने पर सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने कहा की हम सभी लोग मिलकर जदयू क़ो बूथ स्तर पर मजबूत करेंगे और आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन अन्य पार्टियों की तुलना में बढ़िया करेंगे।डॉ. दीपक कुमार ने प्रखंड अध्यक्ष क़ो बधाई देते हुए कहा की विधानसभा एवं लोकसभा की आगामी चुनाव में जदयू चुनाव लड़ेगी इसलिए आप सभी पार्टी की मजबूती में जी जान लगा दें।

चुनाव में जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार, मनोज कुमार, सुभाष कुमार, ई. श्यामाकांत कुशवाहा, सत्यनारायण मांझी, हृदय नारायण प्रसाद नागर, विश्वनाथ कुमार, माधुरी प्रसाद, कुशवाहा, अनारसी साहनी, मधुरेन्द कुमार, जीतेन्द्र प्रसाद यादव, शशि भूषण प्रसाद, रुपलाल प्रसाद, महेश प्रसाद, दीपक कुमार कुशवाहा, कौशल कुमार, अजय कुमार यादव, कमोद कुमार, पिंटू कुमार, मिंटू कुमार, मंतोष कुमार, शत्रुधन यादव, गगन प्रसाद, मो. गयासुद्दीन अंसारी, सद्दाम हुसैन, सतेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।