हथियार के साथ एक अपराधी की गिरफ्तार

हथियार के साथ एक अपराधी की गिरफ्तार

हथियार के साथ एक अपराधी की गिरफ्तार

P9bihar news 

प्रमोद कुमार शर्मा 
मोतिहारी।
लोकसभा चुनाव 2024 के आदर्श आचार संहिता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र द्वारा सभी थानाध्यक्षों को विधि-व्यवस्था संधारण एवं सधन गश्ती अपराधियों के विरूद्ध छापामारी के करने का आदेश दिया गया।

इसी क्रम में रात्रि लगभग 07:30 बजे सूचना मिली की हरसिद्धि थाना काण्ड संख्या-177/2024 तबरेज हत्या काण्ड का नामजद अभियुक्त अभिनन्दन कुमार, सेवराहा बाजार से अरेराज की तरफ जाते देखा गया है। सूचना के सत्यापन हेतू पु०नि० नवीन कुमार, थानाध्यक्ष हरसिद्धि एवं पु०नि० कृष्ण कुमार गुप्ता, अंचल निरीक्षक अरेराज के नेतृत्व में टीम बनाई गई।

टीम के द्वारा त्वरित रूप से कार्यवाई करते हुये अभिनन्दन कुमार पिता मोतिलाल साह को एक देशी कट्टा, एक जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया गया। ये पूर्व से दो काण्डों में वांछित था तथा इसके गिरफ्तारी उपरांत तबरेज हत्या काण्ड का उद्भेदन हेतु अन्य अपराधियों के विरूद्ध छापामारी की जा रही है साथ ही अन्य काण्डों का उद्भेदन संभव है।

वही छापामारी टीम मे रंजन कुमार अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी अरेराज, कृष्ण कुमार गुप्ता पुलिस निरीक्षक,पु०नि० नवीन कुमार थानाध्यक्ष हरसिद्धि, पु०अ०नि० रवि रंजन कुमार हरसिद्धि थाना, पु०अ०नि० उमेश पासवान हरसिद्धि थाना 5, हरसिद्धि थाना के रिजर्व गार्ड एवं चौकिदार राम बाबू, सनौज मौजूद थे।