पशु आरोग्य सह कृषि उन्नति मेला एवं उद्यान महोत्सव आयोजन

पशु आरोग्य सह कृषि उन्नति मेला एवं उद्यान महोत्सव आयोजन

प्रमोद कुमार 


मोतिहारी,पू०च०।
कृषि विज्ञान केंद्र पिपराकोठी में आयोजित पशु आरोग्य सह कृषि उन्नति मेला एवं उद्यान महोत्सव 2022 किया गया आयोजन।उक्त पशु आरोग्य सह कृषि उन्नति मेला एवं उद्यान महोत्सव 2022  का उद्घाटन केंद्रीय पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन मंत्री, भारत सरकार पुरुषोत्तम रूपला द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया गया उद्घाटन।

अवसर पर माननीय सांसद, पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) एवं पूर्व कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री भारत सरकार राधामोहन सिंह, बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय एवं मंत्री गन्ना उद्योग एवं विधि विभाग बिहार सरकार प्रमोद कुमार, जिला के सभी मा. विधायक, विधान परिषद सदस्य, जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के अध्यक्ष मीनेश शाह,

पूर्वी चंपारण जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक, पुलिस अधीक्षक डॉ० कुमार आशीष उपस्थित थे।तीन दिवसीय पशु आरोगय-सह-कृषि उन्नति मेला कृषि विज्ञान केंद्र पिपराकोठी कैंपस में गाय की प्रतिमा का अनावरण केंद्रीय मंत्री, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार पुरुषोत्तम रूपला एवं पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह राधामोहन सिंह, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय के द्वारा किया गया।

उक्त कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र पिपराकोठी में पशु आरोग्य कृषि उन्नति मेला एवं उद्यान महोत्सव सत्र में जिलाधिकारी महोदय द्वारा लिया गया भाग तथा पशु आरोग्य कृषि उन्नति मेला का किया गया अवलोकन।इस अवसर पर विधायक गण, पूसा के कुलपति, जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक, पुलिस अधीक्षक डॉ० कुमार आशीष सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी एवं जिले के किसान बंधु मौजूद थे।