हिसार मे होने वाली ऑल इण्डिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन की तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन मे होंगे शामिल

हिसार मे होने वाली ऑल इण्डिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन की तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन मे होंगे शामिल

हिसार मे होने वाली ऑल इण्डिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन की तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन मे होंगे शामिल

P9bihar news 

प्रमोद कुमार 
मोतिहारी,पू०च०।
हिसार के लिए ऑटो एंव ई-रिक्शा चालक संघ के जिलाध्यक्ष शकील राजा हुऐ रवाना हरियाणा के हिसार मे होने वाली ऑल इण्डिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन की तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन मे होंगे सामिल।हरियाणा के हिसार मे होने वाली ऑल इण्डिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन का तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 16,17 और 18 जुलाई 2022 मे बिहार सहित सभी राज्य एंव केंद्र शासित राज्यों के प्रतिनिधि भाग लेंगे जिसमे बिहार राज्य से पन्द्रह सदस्यो का एक शिष्टमंडल बिहार से हिसार के लिए रवाना हुए है।

जिससे पूर्वी चम्पारण जिला के मोतिहारी ऑटो एंव ई-रिक्शा चालक संघ के जिलाध्यक्ष शकील राजा ने हिसार के लिए 14 जुलाई 2022 को सप्तक्रांति ट्रेन से रवाना हुए। संघ के जिलाध्यक्ष शकील राजा 16,17 और 18 जुलाई 2022 को होने वाली राष्ट्रीय सम्मेलन मे भाग लेंगे।संघ के जिलाध्यक्ष शकील राजा ने कहा की सभी के सहयोग से मोतिहारी का संगठन मजबूत हो रहा है जिसमे यहाँ के सभी सदस्य यानि चालक बंधुओ का प्यार स्नेह हमे हमेशा प्राप्त होता रहा है यही बात है की मोतिहारी का संगठन का चर्चा पूरे प्रदेश होता है।

हमे गर्व महसूस हो रहा है की राष्ट्रीय सम्मेलन मे पूर्वी चम्पारण जिला से हमे जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इसके लिए मै प्रदेश अध्यक्ष विजयधारी कुमार एंव प्रदेश महासचिव राजकुमार झा का आभार प्रकट करता हू जिन्होंने हमे इस काबिल समझा।

उक्त बाते बापूधाम रेलवे-स्टेशन पर दिल्ली जाने के क्रम मे कही गई।मौके पर उपस्थित संघ के जिला अध्यक्ष शकील राजा जिला उपाध्यक्ष श्याम पटेल,समसुल आलम जिला मंत्री संजय साह, जिला सह मंत्री विकास शर्मा मोनू खान मोहम्मद विक्की जिला उप कोषाध्यक्ष उज्जवल सिंह,सुनिल स्नेही रामानंद पासवान,जुगुल महतो आदि।